‏إظهار الرسائل ذات التسميات 1. إظهار كافة الرسائل
‏إظهار الرسائل ذات التسميات 1. إظهار كافة الرسائل

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत-पाक के बीच बढ़ा तनाव

ليست هناك تعليقات

الخميس، 22 مايو 2025

 


भारत और पाकिस्तान के बीच एक बार फिर से तनाव बढ़ गया है। इसकी वजह है भारत द्वारा हाल ही में चलाया गया एक सैन्य अभियान, जिसे 'ऑपरेशन सिंदूर' कहा गया। इस ऑपरेशन में भारत ने पाकिस्तान सीमा के पार आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया।

भारतीय सेना के अनुसार, यह ऑपरेशन एक विशेष मिशन था जिसमें उन आतंकी ठिकानों पर हमला किया गया जो भारत पर हमले की योजना बना रहे थे। सेना का कहना है कि यह कार्रवाई सटीक और सफल रही। देशभर में लोगों ने भारतीय सेना और सरकार की इस कड़ी कार्रवाई की सराहना की है।

वहीं पाकिस्तान ने इस ऑपरेशन का कड़ा विरोध किया है। पाकिस्तान की सरकार ने चेतावनी दी है कि अगर ऐसे हमले दोबारा हुए तो उसके गंभीर परिणाम होंगे। इस बयान के बाद दोनों देशों के बीच तनाव और भी बढ़ गया है।

सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और सीमावर्ती गांवों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। कई जगहों पर स्कूल और बाजार एहतियातन बंद कर दिए गए हैं।

इस बीच, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि भारत और पाकिस्तान के बीच हुए हालिया सीजफायर (गोलीबारी बंद) का श्रेय उन्हें जाता है। ट्रंप का कहना है कि उन्होंने दोनों देशों के बीच शांति के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

हालांकि, भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ट्रंप के दावे को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि भारत ने पाकिस्तान से सीधे बातचीत के जरिए शांति की दिशा में कदम बढ़ाया और इसमें किसी तीसरे पक्ष की भूमिका नहीं थी।

फिलहाल, दोनों देशों के बीच माहौल बहुत नाजुक बना हुआ है। लोग उम्मीद कर रहे हैं कि यह तनाव किसी बड़े टकराव में न बदले। सरकार और सेना स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

ससुर पर लगा बेटे-बहू को पीटने का आरोप

ليست هناك تعليقات

الجمعة، 14 أبريل 2023



राकेश केशरी

कौशाम्बीं संदीपन घाट थाना क्षेत्र के मितुवापुर गांव की शिमला देवी ने बताया कि शुक्रवार सुबह वह घर के बाहर बैठी थी। इसी दौरान उसके सास और ससुर वहां पहुंचे। दोनों गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर ससुर ने डंडे से उसको पीटना शुरू कर दिया। शोर सुनकर पत्नी को बचाने पहुंचे सूरज लाल को भी पीट दिया। पिटाई से दोनों को काफी चोटें आई। दंपती ने थाने में आरोपित के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार हुआ युवती का हत्यारोपी युवक*

ليست هناك تعليقات

الخميس، 16 فبراير 2023


राकेश केशरी

धर्म परिवर्तन कर शादी करने से इनकार करने पर की गयी थी युवती की हत्या 

कौशाम्बी। पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र में धर्म परिवर्तन कर शादी करने से इंकार करने पर एक युवती की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी पुलिस ने युवती के हत्याकांड का खुलासा कर दिया है आरोपी को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर युवती के हत्यारोपी ने हमला कर दिया है पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान हत्या आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है 

जबरन इस्लाम धर्म कबूल कराने और बच्चो को जबरदस्ती नमाज पढ़ाने का युवती ने विरोध किया था युवती की हत्या करने वालें आरोपी आरिफ को जनपद से भागने के दौरान पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है,आरोपी द्वारा पुलिस टीम पर फायर करने के दौरान पुलिस ने आरोपी पर फायर किया तो उसके पैर में गोली लगी है।

जबरन धर्मांतरण कराने वाला आरोपी यमुना के रास्ते नाव से चित्रकूट भाग रहा था एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया है।आरोपी आरिफ ने जबरन धर्म परिवर्तन कराने और नमाज न पढ़ने से मना करने पर महिला की हत्यानकार दी थी।

पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के पभोषा यमुना घाट के पास हत्यारोपी की पुलिस से मुठभेड़ हुई है मुठभेड़ के दौरान आरोपी आरिफ को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया है पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

धमकी देने पर की गई थी महिला की हत्या

ليست هناك تعليقات

الاثنين، 13 فبراير 2023



36 घंटे में महिला की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा 

तिंदवारी थाना क्षेत्र के बछेउरा गांव का मामला 

बांदा। महिला की धौंस धमकी से परेशान युवक ने खेत में ही महिला की साड़ी से गला घोंटकर हत्या कर दी और शव के दोनो हाथ उसी की साड़ी से बांधकर फरार हो गए। पुलिस ने 36 घंटे की मशक्कत के बाद आरोपी को गिरफ्तार करते हुए मामले का खुलासा कर दिया। आरोपी का कहना था कि महिला उसे झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रही थी। इसी के चलते उसने हत्या की घटना को अंजाम दिया। 

तिंदवारी थाना क्षेत्र के बछेउरा गांव निवासी सुशीला (35) पत्नी अजय वर्मा आठ फरवरी की शाम खेत की तरफ शौच करने के लिए गई थी। इसके बाद फिर वह घर नहीं लौटी। परिजन उसकी खोजबीन करने में लगे रहे, लेकिन पता नहीं चला। शुक्रवार की शाम उसका शव खेत से बरामद किया गया। उसके दोनो हाथ साड़ी से बंधे हुए थे। पुलिस ने शव बरामद करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पुलिस इस मामले का खुलासा करने के लिए जांच पड़ताल में जुटी हुई थी। रविवार को पुलिस ने गश्त के दौरान आरोपी मुकेश पुत्र जियालाल निवासी बछेउरा को गिरफ्तार कर लिया। पूछतांछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र ने पुलिस लाइन सभागार में मीडिया से रूबरू होते हुए बताया कि आरोपी 18 जनवरी को गांव के ही सरकारी स्कूल में पानी पीने गया हुआ था। इस दौरान उसने मृतका को एक व्यक्ति के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। वह व्यक्ति तो दीवार फांदकर मौके से फरार हो गया था। मृतका महिला आरोपी मुकेश से पांच हजार रुपए की मांग कर रही थी। कह रही थी कि अगर नहीं दोगे तो वह उसे झूठे मुकदमे में फंसा देगी। आरोपी के पास रुपए नहीं थे। महिला की बातों से वह खासा पीड़ित था। आठ फरवरी की शाम महिला शौच के लिए खेत आई थी। महिला को देखकर आरोपी भी उसके पास पहुंच गया। महिला ने फिर दोबारा उससे रुपयों की मांग की। इस पर उसने मना कर दिया। इस पर आरोपी ने महिला को एक तमाचा मार दिया, जिससे वह खेत में गिर गई। आरोपी ने महिला की ही साड़ी से उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी और दोनो हाथ साड़ी से बांधकर फरार हो गया। गांव में यह अफवाह फैला दी थी कि दो व्यक्ति मोटरसाइकिल से आए थे और महिला को गाली-गलौज कर रहे थे। पुलिस ने घटना के 36 घंटे बाद खुलासा कर दिया। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष नरेंद्र प्रताप सिंह, हेड कांस्टेबल कन्हैयालाल, कांस्टेबल अजय यादव, कांस्टेबल अखिलेश यादव आदि मौजूद रहे।

पुलिस का गुड वर्क : छत्तीस घंटे में मर्डर का खुलासा, अभियुक्त को भेजा जेल

ليست هناك تعليقات

 


बांदा। जिले के तिंदवारी थाना क्षेत्र में हुई महिला की हत्या का पुलिस ने 36 घंटे के भीतर खुलासा किया है।अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।आपको बता दें कि तिंदवारी थाना क्षेत्र के बछेउरा गांव में दो दिन पूर्व एक महिला का शव उसके घर से कुछ दूरी पर मटर के खेत में मिला था। परिजनों द्वारा महिला की हत्या कर शव को फेके जाने की आशंका जताई गई थी। अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्रा नें खुलासे की कामयाबी पर मीडिया को बताया कि कई टीमों द्वारा वर्क किया गया।अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त का एक महिला से अवैध संबंध था। हत्या के पूर्व महिला नें देख लिया था।  उससे 5 हजार रुपये की लगातार मांग कर रही थी। घटना के दिन अभियुक्त से फिर पैसा मांगा। आक्रोश में आकर पहले महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी, फिर महिला की साड़ी के पल्लू से गला और दोनों हाथों को बांध दिया था। पुलिस ने अभियुक्त को जेल भेज दिया है।

सौजना पुलिस ने पकड़े तीन वारण्टी

ليست هناك تعليقات

الاثنين، 6 فبراير 2023

 


ललितपुर। थाना सौजना पुलिस ने गश्त के दौरान अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट महरौनी द्वारा जारी वारण्ट के अनुपालन में तीन अभियुक्तों को हिरासत में लिया है। बताया गया है कि एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी व अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के संयुक्त निर्देशानुक्रम में सौजना थानाध्यक्ष संदीप सिंह सेंगर ने अपने हमराहियों में उ.नि.अरविन्द कुमार, उ.नि.कुंवरलाल और कां.कुलदीप सिंह, कां.शिवा मौर्या के साथ ग्राम गौना निवासी शैलेन्द्र सिंह पुत्र राघवेन्द्र सिंह, ग्राम टीकरा निवासी परसू पुत्र छुट्टा, नन्हेभाई पुत्र कमतुआ को हिरासत में लिया है।

आज का राशिफल

ليست هناك تعليقات

الخميس، 2 فبراير 2023


देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।
नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।
विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।
जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।

🐏मेष
मेहनत रंग लाएगी। कार्य की प्रशंसा होगी। यात्रा सफल रहेगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। लाभ होगा। वाहन क्रय करने के योग बनेंगे। इच्छाशक्ति का लाभ मिलेगा। पारिवारिक वातावरण से आशान्वित रहेंगे। स्थायी संपत्ति, क्रय-विक्रय से लाभ की संभावना है।

🐂वृष
पुराना रोग उभर सकता है। शोक समाचार मिल सकता है, धैर्य रखें। मेहनत अधिक होगी। थकान रहेगी। व्यर्थ खींचतान में नुकसान संभव है। आर्थिक मामलों में विश्वास, भरोसे में नहीं रहें। दिन प्रतिकूल रहेगा। स्वभावगत चंचलता में कमी करना होगी।

👫मिथुन
विवेक से कार्य करें। लाभ होगा। सतर्कता एवं सावधानीपूर्वक व्यापारिक योजनाओं को अंजाम दें। विद्यार्थी शिक्षा में उल्लेखनीय सफलता अर्जित करेंगे। यात्रा न करें। पुराना रोग उभर सकता है। कार्य में लापरवाही व जल्दबाजी न करें। कुसंगति से बचें।

🦀कर्क
विवेक से कार्य करें। दूसरों पर विश्वास न करें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यापारिक प्रतिष्ठा, लेन-देन अन्य कानूनी परेशानी संभव है। परिवार में किसी से विवाद होने की आशंका है। अनिश्चितता का वातावरण रहेगा। अपने कार्य-निर्णय गुप्त रखें। व्ययवृद्धि होगी।

🐅सिंह
उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। व्यवसाय ठीक चलेगा। बड़े एवं प्रतिष्ठित लोगों से संबंधों का लाभ मिल सकेगा। जोखिम, जवाबदारी के कामों में सावधानी आवश्यक है। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा।

🙍‍♀️कन्या
पुराने मित्र व संबंधियों से मुलाकात होगी। शुभ समाचार मिलेंगे। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। उत्तेजित न हों। लाभ होगा। रोजगार की संभावनाएँ बढ़ेंगी। महत्व के मामले सुलझेंगे। घर में मूल्यवान वस्तुओं को संभालना होगा। विरोधी, शत्रु शांत रहेंगे।

⚖️तुला
स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल लाभ देंगे। व्यापार अच्छा चलेगा। आशानुरूप आमदनी होगी। व्यापार-व्यवसाय में अनुभव, निवेश में सफलता मिलेगी। समय का सदुपयोग होगा।

🦂वृश्चिक
बेरोजगारी दूर होगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। नौकरी, रोजगार में उन्नति, सहयोग संभव है। आवश्यक मार्गदर्शन मिलेगा। संतान पक्ष के स्थायित्व की बात बनेगी। अपने व्यसनों पर नियंत्रण रखना होगा।

🏹धनु
परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। प्रसन्नता रहेगी। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल लाभ देंगे। कानूनी बाधा दूर होगी। अपरिचित व्यक्तियों के सहयोग से आत्मविश्वास का संचार होगा। खर्चों में कमी का प्रयास करना होगा। लाभकारी निवेश बढ़ेगा।

🐊मकर
रुका हुआ धन प्राप्त होगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। थकान रहेगी। यात्रा सफल रहेगी। प्रसन्नता रहेगी। नौकरी में पद, स्थिति से लाभान्वित हो पाएँगे। परिश्रम की अधिकता रहेगी। आर्थिक मामलों में लोभ, प्रलोभन से बचें। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा।

🍯कुंभ
कार्यस्‍थल पर सुधार होगा। नए अनुबंध हो सकते हैं। मान-सम्मान बढ़ेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। प्रमाद न करें। कार्य में प्रगति, उत्साह रहेगा। दूसरों की दखलंदाजी पसंद नहीं आएगी। कर्ज, लेन-देन कम होगा। भेंट, उपहार की प्राप्ति होगी।

🐟मीन
धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। महत्वपूर्ण व्यक्ति सहायता को आगे आएंगे। कार्यसिद्धि होगी। व्यवसाय लाभदायक रहेगा। उत्साहपूर्वक व्यावसायिक योजनाओं को पूरा करेंगे। अचानक धन की प्राप्ति संभव है। कार्यक्षमता एवं कार्यकुशलता बढ़ेगी। अनुज सहयोग करेंगे।

🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏
🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺
*आचार्य  नीरज  पाराशर (वृन्दावन)*
(व्याकरण,ज्योतिष,एवं पुराणाचार्य)
09897565893,09412618599


सड़क में बालू के व्यापारियों का अवैध कब्जा दे रही दुर्घटना का दावत

ليست هناك تعليقات

الاثنين، 30 يناير 2023



रावेंद्र शुक्ला

प्रयागराज। जनपद के यमुनानगर थाना शंकरगढ़ चौकी नारीबारी क्षेत्र अंतर्गत फुलवरिया,पटिवार इत्यादि गांव में सड़क किनारे पटरी से लेकर आधे सड़क तक अवैध तरीके से गिट्टी,बालू रखा गया है। जिससे किसी भी वक्त किसी बड़ी घटनाओं से नकारा नहीं जा सकता है।जो राहगीरों के लिए हादसे का सबब बन रहा है। बताते चलें कि  ग्राम सभा देवरा के फुलवरिया,पटवारी इत्यादि गांव में बालू के व्यापारियों ने अवैध तरीके सेसड़क को अपने कब्जे में कर लिया है सड़क के बगल और बीचों बीच बालू का भंडार लगा हुआ है,जिससे आधी रोड बालू व्यापारियों ने अधिग्रहित कर रखा है। जिसके कारण बड़ी गाड़ियों एवम अन्य लोगो को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, कभी भी किसी वक्त  सड़क हादसा से नकारा नहीं जा सकता है ।सड़क में बालू का अंबार लगने से यात्रियों को आने जाने में भारी परेसानियो का सामना करना पड़ता है क्योंकि की अगर सामने से गाडियां आ रही है तो सड़क में बालू रखे होने की वजह से एक साथ दो गाड़ियां नही निकल पा रही जिस कारण सड़क हादसा होने की आशंका बनी रहती हैं। मगर जिम्मेदार मूक दर्शक बन तमाशबीन बने हुए हैं। सवाल ये उठता है कि आखिर रोड पर इन बालू व्यापारियों के अवैध कब्जे पर प्रशासन का चाबुक क्यों नहीं चल रहा है कहीं ना कहीं खाऊ कमाऊ नीति हाबी दिख रही है जिससे बालू व्यापारियों के हौंसले बुलंद हैं।

21000 स्कूली बच्चों ने मिलकर बनाई 12 किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला

ليست هناك تعليقات

الاثنين، 23 يناير 2023

 

बांदा/नेता जी सुभाष चन्द्र बोस जी के जन्म दिवस के अवसर पर बांदा शहर में 12 किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला बनाई गई। इस मानव संख्या में शामिल 21000 स्कूली बच्चों द्वारा लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
इस मौके पर चित्रकूट धाम मंडल के कमिश्नर आरपी सिंह व डीआईजी विपिन कुमार मिश्रा ने सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को शपथ दिलाई गई। सड़क सुरक्षा मानव श्रृंखला एवं सड़क सुरक्षा शपथ ग्रहण समारोह का कार्यक्रम प्रातः 11 बजे माहाराणा प्रताप चैक में आयोजित किया गया। इस मौके पर आयुक्त ने सड़क सुरक्षा शपथ के अन्तर्गत सभी को सड़क पर सदैव यातायात नियमों का पालन करने तथा सुरक्षित यात्रा के दौरान दो पहिया वाहन चलाते समय स्वयं एवं पीछे बैठे व्यक्ति को हेलमेट पहनने, चार पहिया वाहन चलाते समय हमेशा सीटबेल्ट लगाने, लेन ड्राइविंग के नियमों का पालन करने, तेज रफ्तार एवं गलत दिशा में वाहन नही चालने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग नही करने एवं नशे की हालत में वाहन नही चलाने तथा सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की मदद को सदैव तत्पर रहने एवं सदैव सुरक्षित एवं सावधानी से वाहन चलाने की शपथ दिलायी।इस अवसर पर अखण्ड हिन्द फौज के छात्रों द्वारा सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित जागरूकता को लघु नाटिका की उत्कृष्ट प्रस्तुति की गयी। उन्होंने बताया कि जनपद बांदा में सड़क सुरक्षा मानव श्रृंखला लगभग 12 किमी की आयोजित की गयी है, जिसमें जनपद के मानव श्रृंखला में समस्त विभागों के अधिकारी/कर्मचारी, एनजीओ, स्वयं सेवी स्थाओं, एनएसएस, एनसीसी, स्काउट, माध्यमिक एवं उच्च शिक्षा के छात्रों, मीडिया प्रतिनिधियों, व्यापारियों तथा आम जनमानस की अधिकाधिक संख्या में लगभग 21 हजार लोंगो द्वारा प्रतिभाग किया। मानव श्रृंखला में कक्षा-8 से 12 के छात्र/छात्राओं के द्वारा सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित स्लोगन एवं डिस्प्लेकार्ड भी लेकर लोंगो को सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा के प्रति जागरूक किया गया।कार्यक्रम में पुलिस उप महानिरीक्षक विपिन कुमार मिश्रा, जिलाधिकारी श्रीमती दीपा रंजन, पुलिस अधीक्षक  अभिनंदन, मुख्य विकास अधिकारी  वेद प्रकाश मौर्य, अपर जिलाधिकारी वि./रा. उमाकान्त त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी न्यायिक अमिताभ यादव, अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्रा, सम्भागीय परिवहन अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला स्तरीय अधिकारी एवं विद्यालयों के प्रधानाचार्य  अध्यापकों सहित अन्य उपस्थित लोंगो के द्वारा सड़क सुरक्षा की शपथ ली गयी।

नेहा कश्यप ने जीता मिस सिग्निफ़िकंट फ़ेस ओफ़ इंडिया 2023 विनर का खिताब

ليست هناك تعليقات

 


कमल सिंह

एक बार फिर बाँदा जिले की बेटी नेहा कश्यप  ने जीत हासिल की और बाँदा का नाम रोशन किया नेहा कश्यप मिस सिग्निफ़िकंट ओफ़ इंडिया 2023 शो की विनर बनी बॉलीवुड स्टार मुग्धा गोडसे ने ताज पहनाकर नेहा कश्यप को सम्मानित किया हम बता दे नेहा कश्यप एक के बाद एक खिताब हासिल कर रही है कानपुर में स्थित गंगस क्लब में 22 तारीख़ को प्रोग्राम पार्थ क्रीएशन के द्वारा आयोजित किया गया था जिसमें नेहा कश्यप को विनर का ताज पहनाया गया नेहा कश्यप सेंट मेरी ज्योति नगर की रहने वाली है इस शो में चार बॉलीवुड की जाने माने सिलेब्रिटी जी टीवी ऐंकर राहुल सिंह जी ,गरूमर एक्टर सार्थक चौधरी जी एक्टर रौनि शाह जी उपस्थित रहे नेहा कश्यप का नाम हर जगह जाना जाता है ये खुद एक सिलेब्रिटी है जिन्हें बहुत सी जगह से इन्विटेशन आते रहते है बहुत जल्द नेहा कश्यप बॉलीवुड में एंट्री करेगी ओर बाँदा का नाम देश विदेश हर जगह रोशन करेगी नेहा कश्यप को कानपुर में प्रोफ़ेसनल विशाल मेकप आर्टिस्ट के द्वारा डिज़ाइनर ड्रेस बेहतरीन मेकप के साथ स्टेज पर वॉक करके जलवे बिखेर दिया विशाल मेकप आर्टिस्ट के मेकप ड्रेस की बहुत सहरना की गई नेहा कश्यप जब मंच पर आई तो  पूरा माहौल तालियों से गूंज उठा ।नेहा कश्यप की मंच पर बहुत  सराहना की।नेहा को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दी,गई नेहा कश्यप जानी मानी कलाकार और एक बेहतरीन मॉडल है मिस  बुंदेलखंड नेहा कश्यप ऐसे कई ताज अपने नाम कर चुकी नेहा मॉडलिंग के साथ साथ ऐक्टिंग की दुनिया में खूब धमाल मचाए हुए है इन्होंने कई मूवी वेबसेरीस में भी खूब काम किया है नेहा बताती है की वो अपनी फ़ैमिली और अपने बाँदा का नाम हर जगह रोशन करना चाहती है जिससे बाँदा का नाम इतिहास के पन्नो पर दर्ज हो और बाँदा को सब लोग जाने हम सभी नेहा कश्यप के उज्जवल भविष्य की कामना करते है

बाइक सवार युवक को ट्रक ने कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत, युवती गंभीर रूप से घायल_

ليست هناك تعليقات

الأحد، 11 ديسمبر 2022



 सिंगरौली जिले में अपनी मौसी को रेलवे स्टेशन छोड़ने जा रहे बाइक सवार युवक को ट्रक ने कुचल दिया. हादसे में युवक की दर्दनाक मौत हो गई. साथ में बैठी युवती की हालत गंभीर है. युवती को वाराणसी के लिए रेफर किया गया है. हादसा शनिवार सुबह बरगवां थाना क्षेत्र के गड़ेरिया में हुआ.

एडिशनल एसपी ने फोर्स के साथ मंझनपुर में किया पैदल गस्त

ليست هناك تعليقات

الجمعة، 9 ديسمبر 2022

 


राकेश केसरी 

कौशाम्बीI जिले के कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने और अपराधियों के ऊपर पुलिस का खौफ कायम करने के उद्देश्य से अपर पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्राधिकारी मंझनपुर और कोतवाल के साथ मंझनपुर कस्बे में पैदल गस्त कर कानून व्यवस्था का जायजा लिया गश्त के दौरान एडिशनल एसपी ने नगर क्षेत्र के आम जनमानस से बातचीत कर कानून और सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी लिया और इस दौरान उन्होंने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील करते हुए लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया नगर में पैदल गश्त के दौरान उन्होंने लोगों को कानून का पाठ पढ़ाया शुक्रवार की शाम अपर पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्राधिकारी मंझनपुर प्रभारी निरीक्षक मंझनपुर अतिरिक्त निरीक्षक मंझनपुर चौकी प्रभारी एवं उप निरीक्षक थाना मंझनपुर पुलिस के साथ मंझनपुर कस्बे में पैदल गस्त किया पैदल के दौरान पुलिस टीम ने यातायात व्यवस्था शांति व्यवस्था की जानकारी लेते हुए जनता के व्यक्तियों से बातचीत करके सुरक्षा का एहसास करायाI

पूरी दुनिया युद्ध और महामारी की चपेट में, भारत साथ काम करने पर दे रहा जोर : मोदी

ليست هناك تعليقات

الأربعاء، 2 نوفمبر 2022



बेंगलुरु।  निवेश कर्नाटक 2022 के उद्घाटन समारोह को वर्चुअली संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह वो जगह हैं जहां हर तरफ प्राकृति और संस्कृति का अद्भुत संगम है। उन्होंने कहा कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट में दुनिया के कोने से आए सभी साधियों का भारत में स्वागत है। आपका कर्नाटक के बेंगलुरु में स्वागत है। यह वो जगह है जहां परंपरा भी है और तकनीकी भी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज पूरी दुनिया युद्ध और महामारी की चपेट में है। भारत सब के साथ मिलजुल कर काम करने पर जोर दे रहा है। पीएम मोदी इनवेस्ट कर्नाटक समिट में बोल रहे थे। पीएम मोदी ने आगे कहा कि हमने देश में कारोबार के लिए एक माहौल तैयार किया है। अर्थव्यवस्था को और मजबूत करने पर काम कर रहे हैं। युवाओं की क्षमताओं को बढ़ाने का मौका दिया है। भारतीय अर्थव्यवस्था का आधार मजबूत: पीएम मोदी ने कहा, यह दौर अर्थव्यवस्था और अनिश्चितता का है, लेकिन तमाम देश एक बात को लेकर आश्वस्त हैं कि भारतीय अर्थव्यवस्था का आधार मजबूत है। यह भले ही वैश्विक संकट का दौर है, लेकिन दुनियाभर के विशेषज्ञों, विश्लेषक और अर्थव्यवस्था के जानकार भारत को ब्राइट स्पॉट बता रहे हैं। उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री ने कहा, हमने निवेशकों को रेट टेप के जाल में उलझाने के बजाय रेड कार्पेट का माहौल बनाया है। हमने नए-नए उलझाऊ कानून बनाने के बजाय उन्हें युक्तिसंगत बनाया है। पिछले वर्ष भारत ने करीब 84 बिलियन डॉलर का रिकॉर्ड फॉरेन डाइरेक्ट इनवेस्टमेंट हासिल किया था। उन्होंने कहा कि आप भी जानते हैं कि नतीजे तब आ रहे हैं, जब दुनिया कोविड महामारी और युद्ध की परिस्थितियों से जूझ रही है। युवाओं ने बनाए 100 से ज्यादा यूनिकॉर्न: इनवेस्ट कर्नाटक समिट में पीएम मोदी ने कहा, पिछले कुछ महीनों में भारत ने जो भी फ्री ट्रेड डील की हैं, उससे दुनिया को भारत की तैयारियों की झलक मिल गई है। भारत के युवा बीते वर्षों में अपने यहां 100 से ज्यादा यूनिकॉर्न बना चुके हैं। भारत में 8 साल में 80, 000 से ज्यादा स्टार्टअप्स बने हैं। हमारा मकसद प्रोडक्टिविटी को बढ़ाना भी है और मन केपिटल को इंप्रूव करना भी है।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'