‏إظهار الرسائل ذات التسميات kau. إظهار كافة الرسائل
‏إظهار الرسائل ذات التسميات kau. إظهار كافة الرسائل

भक्तों का कष्ट हर लेते हैं भगवान...बटुक जी महाराज

ليست هناك تعليقات

الأربعاء، 1 مارس 2023



राकेश केशरी

कौशाम्बी। अघोरी बाबा आश्रम कैमा धमावा में चल रही श्रीराम कथा के छठवें दिन चित्रकूट धाम से पधारे कथा वाचक बटुक जी महाराज ने श्रोताओं को कथा सुनाते हुए कहा कि जो भक्त सच्ची श्रद्धा और विश्वास से भगवान की भक्ति करते हैं, भगवान ऐसे भक्तों का सारा कष्ट हर लेते हैं। आगे कहा कि भगवान अपने भक्तों की हर प्रकार से रक्षा करते हैं। भगवान अपने किसी भी भक्त का अनिष्ट नही होने देते। कथा के पूर्व यज्ञ कार्य के यजमान दयाशंकर तिवारी एवं उनकी धर्मपत्नी आशा देवी ने यज्ञ कार्य को विधि विधान से किया। इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक त्यागी जी महाराज ने सभी भक्त जनों को नित्य प्रति भगवत कथा सुनने एवं अपने जीवन में उतारने का आह्वान किया। इस अवसर पर अजय सोनी, राधे साहू, छेदीलाल मौर्य, विद्यासागर तिवारी, अनुराग सिंह, राजेश सिंह आदि मौजूद रहे।

सर्वश्रेष्ठ निक्षय मित्र को राज्यपाल करेंगी सम्मानित

ليست هناك تعليقات

الاثنين، 19 سبتمبر 2022



वर्ष 2025 तक देश को टीबी मुक्त बनाने का लक्ष्य 

राकेश केसरी

कौशाम्बी। यदि आप निक्षय मित्र हैं, अर्थात आपने किसी टीबी मरीज को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने का संकल्प लिया है, तो प्रदेश की राज्यपाल आपके इस सराहनीय कार्य के लिए आपको सम्मानित कर सकती हैं। इस संबंध में राज्य क्षय नियंत्रण अधिकारी एवं संयुक्त निदेशक (क्षय) ने प्रदेश के सभी जिला क्षय अधिकारियों को पत्र लिख कर उत्कृष्ट कार्य करने वाले सर्वश्रेष्ठ निक्षय मित्र का विवरण भी मांगा है। दरअसल निक्षय मित्र योजना के तहत कोई भी व्यक्ति टीबी (क्षय) रोग के खिलाफ शुरू की गई राष्ट्रव्यापी जंग में अपना योगदान दे सकता है। ऐसे व्यक्तियों और संस्थाओं को प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा सम्मानित भी किया जाएगा। सीएमओ डॉ. सुष्पेंद्र कुमार ने लोगों से निक्षय मित्र बनकर टीबी के खिलाफ जंग को मजबूती देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जिस तरह देश ने सम्मलित प्रयासों से पोलियो और कोरोना के खिलाफ जंग जीती है, उसी प्रकार टीबी के खिलाफ जंग को जीतने के लिए सम्मिलित प्रयास किया जाना है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2025 तक देश को टीबी मुक्त करने का लक्ष्य है। इस क्रम में प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान लांच किया गया। इस अभियान को जन-आंदोलन बनाने के लिए निक्षय मित्र योजना की भी शुरूआत की गई है। 

क्या है निक्षय मित्र योजना 

सीएमओ ने बताया कि निक्षय मित्र योजना टीबी से पीड़ित लोगों को गोद लेने की योजना है। इस योजना के तहत कोई भी स्वयंसेवी संस्था, औद्योगिक इकाई या संगठन, राजनीतिक दल या कोई भी व्यक्ति टीबी मरीज को गोद ले सकेगा, ताकि वह इलाज में उसकी मदद करा सके और उसके लिए हर माह पौष्टिक आहार की व्यवस्था करा सके। इस अभियान के तहत निक्षय मित्र बनने वाले व्यक्ति या संस्था को कम से कम एक साल के लिए और अधिक से अधिक तीन साल के लिए किसी ब्लॉक, वार्ड या जिले के टीबी रोगियों को गोद लेकर उन्हें भोजन, पोषण आदि जरूरी मदद उपलब्ध करानी होती है। इस अभियान से जुड़ने के लिए आप निक्षय पोर्टल डब्लूडब्लूडब्लू डाट निश्चय डाट इन पर रजिस्टर किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में जिले में 82 निक्षय मित्र हैं। 

योजना का उद्देश्य 

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. एस.के झा ने बताया कि इस अभियान को जन-आंदोलन बनाकर आमजन को बताना होगा कि इस बीमारी की रोकथाम संभव है। इसका इलाज आसान और निरूशुल्क है। लोगों को यह भी बताना होगा कि टीबी के कीटाणु हर व्यक्ति के शरीर में मौजूद होते हैं। लेकिन जब रोग-प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है तो व्यक्ति में यह रोग दिखता है। इलाज से इस बीमारी से जरूर छुटकारा मिल सकता है। ये सभी बातें लोगों तक पहुंचने के बाद ही टीबी से प्रभावित लोग इलाज की सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे। 


दरोगा की दबंगई: पीड़ित ने मामले की शिकायत सीओ से करते हुए लगाई गुहार

ليست هناك تعليقات

الأحد، 4 سبتمبر 2022



कौशाम्बी।चरवा कोतवाली क्षेत्र के सैयदसरावां गांव निवासी इम्तियाज अहमद पुत्र निसार अहमद कबाड़ खरीदने का कारोबार करता है।उसने पिछले महीने पुलिस लाइन में नीलामी के दौरान बाइकें आदि खरीदा था।आरोप है कि यह जानकारी पाते ही चैकी इंचार्ज उसके गोदाम पर पहुंच गये और कबाड़ी को धमकाते हुए उससे 20 हजार रुपये नगद और दो बाइकें ले लिया।विरोध करने पर दरोगा ने उसे बरबाद कर देने की चेतावनी दी।दोनों बाइकों का 24 हजार रुपये मांगने पर चैकी इंचार्ज ने कबाड़ी को चोरी,गौकशी आदि मामलों में फंसाकर जेल भेजने की धमकी दी। साथ ही दरोगा ने मोबाइल पर कबाड़ी के साथ गाली गलौज भी किया।दरोगा की दबंगई से परेशान पीड़ित ने क्षेत्राधिकारी श्यामाकांत को चैकी इंचार्ज के खिलाफ मामले की तहरीर दी है।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'