‏إظهار الرسائل ذات التسميات udyog. إظهار كافة الرسائل
‏إظهار الرسائل ذات التسميات udyog. إظهار كافة الرسائل

एक ही सपना – विशाल मेगा मार्ट में सिक्योरिटी गार्ड बनना है": सोशल मीडिया पर वायरल हुआ अनोखा ट्रेंड

ليست هناك تعليقات

الأحد، 18 مايو 2025

 


सोशल मीडिया की दुनिया में हर दिन कुछ नया वायरल होता है, लेकिन इस बार एक ऐसा वीडियो और ट्रेंड वायरल हो गया है, जिसने न सिर्फ लोगों को हँसाया, बल्कि सोचने पर भी मजबूर कर दिया है। वायरल वीडियो में एक युवक बड़े गर्व से कहता है – "एक ही सपना है – विशाल मेगा मार्ट में सिक्योरिटी गार्ड बनना है।" यह लाइन इंटरनेट पर आग की तरह फैल गई और देखते ही देखते एक जबरदस्त मीम ट्रेंड बन गया।

इस ट्रेंड की शुरुआत एक साधारण वीडियो से हुई थी, जिसमें एक युवा लड़का अपने जीवन का लक्ष्य बताता है – विशाल मेगा मार्ट में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी पाना। इस सरल लेकिन मजेदार बयान को लोगों ने मीम्स और सटायर के ज़रिए इतना वायरल कर दिया कि यह देशभर के युवाओं की चर्चा का विषय बन गया।

सोशल मीडिया पर बाढ़

ट्विटर (अब X), इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर इस ट्रेंड से जुड़े हज़ारों मीम्स शेयर किए जा रहे हैं। कई यूज़र्स ने तो इसे UPSC, JEE और NEET जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के स्तर की नौकरी बता डाला। कुछ ने लिखा – "सपने बड़े रखो, जैसे – विशाल मेगा मार्ट का सिक्योरिटी गार्ड बनना।" वहीं कुछ रचनात्मक यूज़र्स ने कोचिंग क्लासेस, मॉक इंटरव्यू और टॉपर की स्ट्रेटेजी जैसे मजाकिया वीडियो बना डाले।

मजाक में छुपा समाज का सच

जहाँ एक ओर यह ट्रेंड देखने में बेहद मजेदार है, वहीं दूसरी ओर यह हमारे समाज की बेरोज़गारी और नौकरी की किल्लत पर व्यंग्य भी है। भारत के छोटे शहरों में आज भी ऐसी नौकरियां – जैसे कि मॉल में सिक्योरिटी गार्ड – स्थायित्व और सम्मान का प्रतीक मानी जाती हैं। यह मीम ट्रेंड उन युवाओं की वास्तविकता को उजागर करता है जो सीमित अवसरों के बीच भी किसी नौकरी के लिए अपना सब कुछ झोंक देते हैं।

ब्रांड को मिली फ्री पब्लिसिटी

विशाल मेगा मार्ट की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन इतना तय है कि इस ट्रेंड से ब्रांड को जबरदस्त प्रचार मिल रहा है। लोग मजाक में सही, लेकिन विशाल मेगा मार्ट का नाम अब हर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर गूंज रहा है।

निष्कर्ष

यह ट्रेंड हमें यह भी याद दिलाता है कि इंटरनेट की दुनिया में कुछ भी वायरल हो सकता है – चाहे वह किसी गंभीर मुद्दे पर हो या फिर एक सिंपल सपने पर। "एक ही सपना" आज का मजाक है, कल शायद किसी के लिए प्रेरणा बन जाए।

ट्विन टावर के जमींदोज होने का काउंटडाउन शुरू, विशेषज्ञ बोले- कोई और तकनीक अपनाने पर लग जाते दो साल

ليست هناك تعليقات

السبت، 27 أغسطس 2022



नोएडा। सुपरटेक के अवैध ट्विन टावर को सुरक्षित तरीके से गिराने के लिए दो ही विकल्प थे, पहला विस्फोटक से कुछ सेंकेट में गिरा दिया जाए या फिर तोड़ा जाए जिसमें डेढ़ से दो साल का समय लगता। यह बात विशेषज्ञों ने कही। यह इमारत करीब 100 मीटर ऊंची है जो कुतुब मीनार से भी ऊंची है। इमारत को गिराने का काम कर रहे एडफिस इंजीनियरिंग के अधिकारी ने बताया कि इसे 28 अगस्त को ‘‘वाटर फॉल इम्प्लोजन’ तकनीक से सुरक्षित तरीके से गिराया जाएगा। उन्होंने बताया कि एपेक्स टावर (32 मंजिला)और सियान (29 मंजिला) 15 सेंकेड से भी कम समय में ताश के पत्ते की तरह गिरा दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि साथ ही सुनिश्चित किया जाएगा कि आसपास की इमारतों को नुकसान नहीं पहुंचे, जिसमें से एक इमारत महज नौ मीटर की दूरी पर स्थित है।

गडकरी का डिमोशन और फडणवीस का प्रमोशन, RSS में बदले समीकरण से कटा पत्ता, क्या है बीजेपी की फ्यूचर प्लानिंग?

ليست هناك تعليقات



ये वाजपेयी और आडवाणी के दौर की बात है। तब चाणक्य की भूमिका में प्रमोद महाजन हुआ करते थे। एक बार प्रमोद महाजन से वरिष्ठ पत्रकार विजय त्रिवेदी ने पूछा था कि आप वाजपेयी और आडवाणी में से बड़ा नेता किसे मानते हैं। प्रमोद महाजन ने जवाब दिया था कि बड़ा नेता वो जिसे संघ बड़ा नेता माने। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहार वाजपेयी, पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी, देश के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ये वो हीरे हैं जो संघ की खुदाई से निकले हैं। लेकिन क्या हुआ ऐसा कि कभी मोहन भागवत के संघ संरचालक बनने के बाद बीजेपी की कमान शाखा में अपना बचपन बीताने वाले नेता को सौंपे जाने के 13 बरस के भीतर ही उसी संघ की हरी झंडी के बाद नागपुर से बीजेपी सांसद गडकरी को पार्टी संसदीय बोर्ड से हटा दिया गया। इसके अलावा केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) से भी हटा दिया गया। 

रूस यूक्रेन जंग के क्‍या होंगे परिणाम और कितने दिनों तक चलेगा युद्ध

ليست هناك تعليقات

الأربعاء، 24 أغسطس 2022

 

यूक्रेन और रूस के बीच भीषण जंग जारी है। कीव से खारकीव तक तबाही मची है। रूस ने हमले में कमी लाने का वादा किया था लेकिन मिसाइल और रॉकेट हमले में कोई कमी नहीं है। बूचा शहर में 300 से अधिक आम नागरिकों के शव बरामद हुए हैं। अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने कहा कि यूक्रेन पर आक्रमण से संबंधित मुद्दों पर रूस संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में अपने ‘वीटो’ का इस्तेमाल करना आगे भी जारी रखेगा।


ठाकुर राजा सिंह: फेसबुक ने दिया था डेंजरस मैन का टैग

ليست هناك تعليقات



उत्तर प्रदेश का काशी जो संत कबीरदास जी का गांव है। उनका एक सूक्ति वाक्य है- ऐसी वाणी बोलिए मन का आप खोये। औरन को शीतल करे, आपहुं शीतल होए। लेकिन इससे 12 सौ किलोमीटर की दूरी पर बसे तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में बैठे नेता अगर कबीरदास जी की वाणी को आत्मसात कर लेते तो आज तो नहीं गिरफ्तारी झेलना पड़ता, न ही पार्टी से निष्कासन। वो नाम है तेलंगाना भाजपा विधायक ठाकुर राजा सिंह लोध का। जिन्हें सितंबर 2020 में फेसबुक ने डेंजरस मैन का टैग दिया था। कभी वो अपने रोहिंग्याओं को गोली मारने वाले बयान की वजह से चर्चा में रहे तो कभी राम मंदिर के लिए जान लेने की बात कहकर सुर्खियों में रहे। लेकिन पैगंबर को लेकर दिए उनके ताजा विवाद ने माहौल को गर्म कर दिया है।विधायक के बयान पर हंगामा बढ़ गया। प्रदर्शनकारी सड़क पर उतर आए और सिर तन से जुदा के नारे लगाए गए।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'