देश

national

सरसवां पीएचसी स्वास्थ्य सेवाओं के लिये मंण्डल में मिला प्रथम स्थान

الأربعاء، 31 أغسطس 2022

/ by Today Warta

 


कौशाम्बी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 सुष्पेन्द्र कुमार ने बताया है कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरसवां का वर्ष 2021-22 में नेशनल क्वालिटी एश्योरेंश कार्यक्रम के अंतर्गत भारत सरकार की गठित टीम के द्वारा निरीक्षण किया गया। नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस की चेकलिस्ट के अनुसार एनक्यूएएस चेकलिस्ट के अनुसार चिकित्सालय को 6 विभागों में विभाजित किया गया है, जिसमें आईपीडी, ओपीडी, लैबोरेट्री लेबर रूम, सामान्य प्रशासन, राष्ट्रीय कार्यक्रम की चेकलिस्ट के अनुसार मूल्यांकन किया गया। चिकित्सालय को 86.48 अंक प्राप्त हुए हैं। टीम द्वारा चिकित्सालय में मरीजों को दी जाने वाली समस्त सुविधाओं की जानकारी प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ0 संजय कुमार गुप्ता द्वारा दी गयी। इसके साथ ही यह भी बताया गया कि चिकित्सालय को कायाकल्प अवार्ड योजना में 95 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं, जो कि जनपद एवं मण्डल में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। टीम के भ्रमण के समय उप मुख्य चिकित्साधिकारी नोडल क्वालिटी एश्योरेंश, मंडलीय/जिला सलाहकार क्वालिटी एश्योरेंश व जनपद स्तरीय अधिकारियों की टीम उपस्थित रही। मुख्य चिकित्साधिकारी ने कायाकल्प अवार्ड योजना वर्ष 2021-22 के अंतर्गत जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र-कड़ा, कनेली, सराय अकिल तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मूरतगंज, नेवादा एवं हेल्थ वेलनेस सेंटर गढ़ी (सरसवां) को जनपद में प्रथम स्थान एवं अझुवा (कड़ा), गौसपुर को पुरस्कार से सम्मानित किया गया।



Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'