देश

national

बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी पर आप ने किया विरोध प्रदर्शन

الاثنين، 29 أغسطس 2022

/ by Today Warta



चित्रकूट। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष संतोषी लाल शुक्ला, जिला प्रभारी नरेंद्र प्रताप सिंह, बुंदेलखंड प्रांत महासचिव अंकित सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारियों और कार्यकतार्ओं ने बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ पदयात्रा निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। कर्वी नगर क्षेत्र पुरानी कोतवाली से पदयात्रा रवाना हुई। पटेल तिराहे पर सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा को पार्टी के वरिष्ठ नेता व विधानसभा प्रभारी अविनाश चंद्र त्रिपाठी, संजय करवरिया ने माल्यार्पण किया। इसके बाद तिरंगा शाखा अध्यक्ष अनुरुद्ध सिंह यादव, शिक्षक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष प्रेम चंद्र सिंह पटेल की मौजूदगी में राष्ट्रगान हुआ। पदयात्रा में महिला विंग जिलाध्यक्ष सुमन विश्वकर्मा, सेजल ज्ञानचंदानी, रुकसाना बेगम, सुनीता विश्वकर्मा, आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'