देश

national

मध्यप्रदेश में 100 साल बाद लौटे हाथी, छत्तीसगढ़ से घर वापसी

الثلاثاء، 30 أغسطس 2022

/ by Today Warta



 सीधी-सिंगरौली समेत 4 जिलों के बीच बना सेफ कॉरिडोर

भोपाल। टाइगर स्टेट मध्यप्रदेश एलिफेंट टूरिज्म प्लेस भी बन सकता है। 100 साल बाद प्रदेश में गजराज ने वापसी की है। इससे पहले हाथी मध्यप्रदेश की सीमा में घूमकर चले जाते थे। 1920 के बाद 2022 में गजराज ने देश के दिल में स्थाई ठिकाना बना लिया है। जानकार मानते हैं कि जो लौटे हैं, उन हाथियों का असल ठिकाना मप्र ही है। हाथियों को सुरक्षित माहौल देने के लिए वन विभाग ने अनूपपुर, सिंगरौली, सीधी और शहडोल के बीच सेफ कॉरिडोर बनाया है।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'