देश

national

अवैध असलहा बना रहे गिरोह से पुलिस की मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली, भारी मात्रा में तमंचे बरामद

الاثنين، 19 سبتمبر 2022

/ by Today Warta

 


राबेद्र शुक्ला 

प्रयागराज : अवैध हथियार बना रहे बदमाशों से रविवार देर रात पुलिस की मुठभेड़ हुई। पूरामुफ्ती पुलिस ने बदमाशों को घेर लिया तो बदमाश पुलिस पर फायर करते हुए भागने लगे। दोनों तरफ से फायरिंग हुई और एक बदमाश के पैर में गोली लग गयी जिससे वह घायल हो गए। उसके साथी को भी घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। इनके पास से भारी मात्रा में अर्ध निर्मित तमंचा बरामद किया गया है। पुलिस के मुताबिक दोनों तमंचा बनाकर बेचते थे।

पुलिस ने घायल बदमाश को स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया है। वहीं भाग रहे दूसरे आरोपी को पुलिस टीम ने दौड़ाकर पकड़ लिया है। पुलिस पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

एसपी सिटी संतोष कुमार मीना ने बताया कि गोली लगने से रत्नेश उर्फ नेकलेस निवासी मेहंदीपुर थाना पिपरी जनपद कौशांबी घायल हुआ है। उसके साथी गोलू निवासी महमूदपुर मनौरी, पिपरी कौशांबी को भी पकड़ लिया गया है।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'