देश

national

समाजसेवी ने श्रम राज्यमंत्री का अपने आवास पर किया स्वागत

الاثنين، 19 سبتمبر 2022

/ by Today Warta

 


राकेश केसरी 

कौशाम्बी। श्रम राज्यमंत्री ठाकुर रघुराज सिंह के जनपद आगमन पर सोमवार को भाजपाइयों व समाजसेवियो ने उनका जगह जगह जोरदार स्वागत किया। श्रम राज्यमंत्री ठाकुर रघुराज सिंह शक्तिपीठ कड़ाधाम में स्थित मां शीतला के दर्शन पूजन के बाद समाजसेवी दुलीचंद अग्रहरी के टेढीमोड स्थित आवास पहुंचे जहां दुलीचंद्र अग्रहरी ने उनका जोरदार स्वागत करते हुए अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह भेट किया । इस दौरान श्रम राज्यमंत्री ने दुलीचंद्र अग्रहरी से हालचाल लेते हुए अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर दुलीचंद्र अग्रहरी के साथ नीरज साहू,श्यामू अग्रहरी,अमन अग्रहरी,शुभम अग्रहरी,प्रकाश पाल आदि लोग मौजूद रहे। इसी क्रम में श्रम राज्य मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह जी अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा पूर्वी उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कौशांबी जनपद के प्रधान संघ के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह जी के निवास स्थान सेवा में औपचारिक मुलाकात हेतु आगमन हुआ।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'