देश

national

मजिस्ट्रेट की जांच के बाद आज तय होगा दोषी

الجمعة، 23 سبتمبر 2022

/ by Today Warta



राबेद्र शुक्ला 

प्रयागराज। राजरूपपुर के बाल संरक्षण गृह में यौन शोषण के मामले में मजिस्ट्रेट की टीम शुक्रवार को अपनी जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री को भेजेगी। टीम की रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई तय की जाएगी। मले में डीपीओ पंकज कुमार मिश्र की जांच टीम ने बाल संरक्षण गृह को क्लीन चिट दे दी है। जिलाधिकारी ने इस प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए मजिस्ट्रेट को जांच का आदेश दिया था। एसडीएम ज्योति रानी मौर्य और सीडीपीओ बहरिया अशोक कुमार की टीम गठित की थी। टीम की जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को शुक्रवार को सौंपी जाएगी। राजरूपपुर के बाल संरक्षण गृह में बुधवार को यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया था। बाल संरक्षण समिति की टीम ने जांच में यह बात पाई।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'