देश

national

बेंगलुरु में भारी बारिश, शहरभर में पानी भरा

الأربعاء، 7 سبتمبر 2022

/ by Today Warta



बेंगलुरु। बेंगलुरु में एक हफ्ते से भारी बारिश जारी है। 3 दिन से शहरभर में पानी भरा है। क्या सड़कें और क्या कॉलोनियां, सभी डूबे हैं। लोगों की परेशानियां देखते हुए अब कर्नाटक सरकार ने कुछ कदम उठाए हैं। बेंगलुरु में स्कूल बंद कर दिए गए हैं। कळ विभाग के कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम की मंजूरी दे दी गई है। बेंगलुरु नगर निगम ने 696 अतिक्रमणों की पहचान की है। निगम का कहना है कि इन्हीं की वजह से शहर में बारिश का पानी भर रहा है। इन अतिक्रमणों को खउइ के जरिए गिराया जा रहा है। मुख्यमंत्री बासव राज बोम्मई भी लगातार राज्य में दौरे कर रहे हैं। वे बुधवार सुबह काली जीप में बेंगलुरु के बाहरी इलाकों में पहुंचे।  मौसम विभाग का कहना है कि बेंगलुरु के कई हिस्सों और कर्नाटक के दूसरे इलाकों में 9 सितंबर तक ऐसी ही बारिश होने की संभावना है। ऐसे में अगले कुछ दिनों तक ऐसी ही स्थिति रहने वाली है। बेंगलुरु नगर पालिका के चीफ कमिश्नर ने बताया कि 30 अगस्त से 4 सितंबर के बीच सामान्य से 5 गुना ज्यादा बारिश हुई है। शहर की 162 झीलें भर गई हैं, जिसके चलते बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। बेंगलुरु में हालात बन गए कि कळ कर्मचारियों को ट्रैक्टर और क्रेन पर चढ़कर आॅफिस जाना पड़ा। एक कळ प्रोफेशनल ने बताया कि ट्रैक्टर वाले 50 रुपए में लिफ्ट दे रहे हैं। शाम होते-होते कई कळ कंपनियों ने वर्क फ्रॉम होम की घोषणा कर दी। बासव राज बोम्मई बुधवार को कळ कंपनियों से मुलाकात करेंगे। इंफोसिस, विप्रो, नैसकॉम समेत कई कंपनियां मीटिंग में शामिल होंगी।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'