देश

national

चोरी का सामान बेचने वाले दो नफर अभियुक्त गिरफ्तार

الثلاثاء، 20 سبتمبر 2022

/ by Today Warta



राजेंद्र प्रसाद मिश्रा

बारा प्रयागराज। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रयागराज के आदेश के अनुपालन व पुलिस अधीक्षक यमुनापार के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी बारा के कुशल नेतृत्व में उप निरीक्षक प्रशिक्षु विजय पांडे उप निरीक्षक कौशलेंद्र बहादुर सिंह मय हमराह कांस्टेबल अभिषेक यादव कांस्टेबल धर्मेंद्र मौर्य के द्वारा लगातार तलाश एवं दबिश देने के क्रम में मुखबिर की सूचना पर स्थानीय थाना पर पंजीकृत मुकदमा आमद संख्या 166/2022 धारा 457/380 भारतीय दंड विधान से संबंधित चोरी किए गए सामान को बेचने वाले अभियुक्त गण विजय उर्फ भइयन उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम छीड़ी थाना बारा जनपद प्रयागराज नरेश सोनकर पुत्र मीरू उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम छीड़ी थाना बारा प्रयागराज को थाना क्षेत्र अंतर्गत गोंदलापुर मोड़ पर समय करीब 12:30 बजे गिरफ्तार किया गया गिरफ्तार किए गए अभियुक्त गणों के पास से 2 बोरी में 3 बड़े बेलन व छह छोटे बेलन लोहा व दो अदद प्लेट लोहा व एक लोहे का बड़ा टुकड़ा मशीनरी पार्ट्स व 4 अदद बड़े नट बोल्ट व जामा तलाशी में दोनों से अलग-अलग₹700 व ₹800 बरामद कर गिरफ्तार किए गए अबे गानों पर विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष भेजा गया

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'