देश

national

तीन अलग-अलग सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत, 33 लोग घायल

الخميس، 29 سبتمبر 2022

/ by Today Warta

मध्यप्रदेश। मंगलवार को तीन अलग-अलग सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। वहीं 33 लोग घायल हुए हैं, जिनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस तीनों हादसों की जांच कर रही है।

आपस में टकराई 3 बाइक

छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा चौरई मार्ग पर तीन बाइक आपस में टकराई गई। इस हादसे में अमरवाड़ा निवासी शुभम यादव और उसके दो वर्षीय बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उनको 108 की मदद से अमरवाड़ा हॉस्पिटल लाया गया, जहां प्रारंभिक उपचार के बाद जिला हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। शुभम बेटे का बच्चे का इलाज के लिए अमरवाड़ा जा रहे थे, तभी किसनटोला के पास यह हादसा हुआ।

खरगोन में पोकलेन में घुसी बस

ओंकारेश्वर से खंडवा आ रही बस बसवा के पास खड़ी पोकलेन में घुस गई। हादसे में 9 से ज्यादा यात्रियों के घायल होने की सूचना है। घायलों को सनावद के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि हादसे में ड्राइवर को गंभीर चोटें आईं है। पोकलेन यहां फोरलेन निर्माण में लगी है।

नीमच से इंदौर जा रही यात्री बस अनियंत्रित होकर पलटी

इधर, नागदा में नेशनल हाईवे 17 पर नीमच से इंदौर की ओर जा रही तेज रफ्तार यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में 20 यात्री घायल हुए हैं। घायलों को राहगीर एवं 108 की मदद से नागदा हॉस्पिटल भर्ती कराया गया। 2 लोगों की हालत गंभीर होने से उन्हें उज्जैन जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घटना नागदा बायपास अटल गार्डन के समीप घटित हुई।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'