देश

national

अनूप को अमेजान कंपनी में मिला 44 लाख का पैकेज

الجمعة، 16 سبتمبر 2022

/ by Today Warta

 


कौशाम्बी। नेवादा के किसान ज्ञान सिंह के बेटे अनूप सिंह उर्फ नितिन का चयन अमेजान में हुआ है। कंपनी ने लगभग एक सप्ताह पहले कैंपस सेलेक्शन में उन्हें 44 लाख का पैकेज आफर किया। आइआइटी की पढ़ाई पूरी करने के बाद वह कंपनी ज्वाइन करेंगे। अनूप नेवादा के एक साधारण किसान परिवार से हैं। उनके पिता का मूल व्यवसाय खेती है। उनका चयन आइआइटी, ऊना हिमांचल प्रदेश में हुआ है। इन दिनों उनकी सातवें सेमेस्टर की परीक्षा चल रही है। करीब एक सप्ताह पहले अमेजान कंपनी ने संस्थान में सेलेक्शन कैंपस किया। उनका चयन कंपनी ने 44 लाख के पैकेज में किया है। उन्होंने बताया कि अभी उनका आठवें सेमेस्टर की परीक्षा बाकी हैं। परीक्षा देने के बाद वह कंपनी ज्वाइन करेंगे। बताया कि हैदराबाद में ही उन्हें तैनाती मिलने की संभावना है।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'