देश

national

ओवरब्रिज के नीचे गाड़ी खड़ी कर रास्ते को किया अवरुद्ध,राहगीरों का चलना हुआ दूभर

الجمعة، 23 سبتمبر 2022

/ by Today Warta



राकेश केसरी

सिराथू,कौशाम्बी। सिराथू कस्बे के धाता रोड व सैनी रोड में जाम की समस्या को देखते हुए नगर वासियों की मांग पर डिप्टी सीएम ने ओवरब्रिज का निर्माण कराया ताकि लोगों को जाम की समस्या से निदान मिल सके, कई महीनों बाद ब्रिज बनकर तैयार हो गया। ओवरब्रिज बनने के बाद कस्बे के कुछ लोगो ने ओवरब्रिज के नीचे ही गाड़ी खड़ी कर स्टैंड बना दिया है,जिससे सिराथू कस्बे के धाता व सैनी रोड में राहगीरों को निकलना मुश्किल हो रहा है,इसी के चलते जाम लग रहा है,समर्थ किसान पार्टी के अध्यक्ष अजय सोनी ने तहसील प्रशासन व क्षेत्राधिकारी सिराथू से मांग की है कि ओवरब्रिज के नीचे किया अतिक्रमण हटवाया जाए। ओवरब्रिज के नीचे गाड़ी खड़ी करने वाले व दुकान खोलने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें। मामले में एसडीएम से बात की गई तो उन्होंने कहा की इस प्रकार मामला मेरे सज्ञान में नहीं था, फिर भी जनहित से जुड़ा मामला है,तो इसकी जाँच करवाकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जायेगी और समस्या से निजात दिलाया जायेगा।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'