देश

national

जर्जर टंकी के डिस्मेंटल कार्य के दौरान क्षेत्रीय रहवासियों से दूर रहने की अपील

الأحد، 18 سبتمبر 2022

/ by Today Warta



कटनी। मदन मोहन चौबे वार्ड, चौबे स्कूल स्थित पानी की टंकी जर्जर होने के कारण आम नागरिकों की सुरक्षा एवं सुचारू पेयजल आपूर्ति को दृष्टिगत रखते हुए जर्जर टंकी को डिस्मेंटल कर नवीन पानी की टंकी एवं संपवेल निर्माण कराये जाने हेतु टेंडर जारी किए गए थे। नगर निगम के जल प्रदाय विभाग नें जानकारी देते हुए बताया कि टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात रविवार प्रातः से पानी की टंकी को डिस्टमेंटल किये जाने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। डिस्मेंटल कार्य के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से आम नागरिकों से अपील की जाती  है कि वे स्कूल परिसर एवं टंकी के पास न जावें।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'