देश

national

प्रशिक्षण से सबंधित शैक्षिक गतिविधियां स्कूलों में करें क्रियान्वित

الأربعاء، 21 سبتمبر 2022

/ by Today Warta



बीआरसी कौशाम्बी में निपुण भारत मिशन को लेकर शिक्षकों का चल रहा चार दिवसीय प्रशिक्षण

कौशाम्बी। निपुण भारत मिशन को धरातल पर लाने के लिए कौशाम्बी बीआरसी में शिक्षकों का चार दिवसीय भाषा कौशल व संख्यात्मक संबंधित प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिला संदर्भदाता डा. स्वेता सिंह ने शिक्षकों से कहा की प्रशिक्षण में जो भी बातें बताई व सिखाई जा रही हैं। उन बातों व तथ्यों को अपने विद्यालय में प्रयोग कर मिशन को सफल बनाएं डायट मेंटर कौशाम्बी धीरज कुमार ने कहा कि निपुण लक्ष्य की प्राप्ति के लिए प्रशिक्षण की भूमिका महत्वपूर्ण है। ऐसे में सभी लोग पूरे मनोयोग से प्रशिक्षण प्राप्त करें। इससे सबंधित समस्त शैक्षिक गतिविधियां अपने विद्यालयों में अनिवार्य रूप से क्रियान्वित करें। जिससे हम अपने जिले को निपुण जिला बना सके। डायट प्रवक्ता देवेश सिंह यादव ने बताया कि सभी शिक्षक शासन की नीतियों व उनके क्रियान्वित से जुड़े कार्यक्रमों का संचालन स्कूलों में करें। खंड शिक्षा अधिकारी कौशाम्बी बृजेश सिंह ने कहा कि सभी शिक्षक इस प्रशिक्षण से सबंधित समय सारिणी के अनुसार बाइस साप्ताहिक कार्य योजना का क्रियान्वयन स्कूलों में करें। प्रशिक्षण में ब्लाक संदर्भदाता राम सिंह, लवकुश कुमार, सुधांशु, अवनीश सहित ब्लाक के शिक्षक मौजूद रहे।
Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'