देश

national

सप्तमी वर्षगांठ पर निकली शोभायात्रा,जगह जगह हुआ पुष्पवर्षा से स्वागत

الثلاثاء، 27 سبتمبر 2022

/ by Today Warta



इन्द्रपाल सिंह 'प्रिइन्द्र'

ललितपुर। श्रीजी प्रभातफेरी मण्डल के तत्वाधान में चल रही सात वर्षों की प्रभातफेरी का आज सनातन जन जागृति ट्रस्ट ने सप्तम बर्ष गांठ शोभायात्रा के साथ धूमधाम से मनाई गई। घुड़बग्गी पर सवार होकर भगवान श्रीरामजी, लक्ष्मण जी के स्वरूप धर्म ध्वजा पताका, बैंड बाजो के साथ प्रभातफेरी में हजारों श्रद्धालु संकीर्तन करते हुए चल रहे थे। प्रभातफेरी पानी की टँकी, बालाजी मंदिर, नई बस्ती सूचना केंद्र, मां शारदा स्कूल होती हुई गुरुनानक धर्म शाला से वापिस देहरे आजादपुरा होती हुई लेडिया पर समापन किया गया। जगह जगह श्रद्धलुओं ने प्रसाद फल वितरित किए। समापन के अवसर पर भंडारा किया गया। शोभा यात्रा को सफल बनाने में प्रमुख रूप से भक्तमाल कथा व्यास कुंजविहारी महाराज, गोपाल सिंह तोमर, सुरेन्द्रपाल सिंह वघेल, भरत किशोर रावत, भगवत सिंह बैस, राजेन्द्र सिंह राठौर, अरविंद लिटोरिया, नरेश तिवारी, आत्माराम चौरसिया, रामबाबू नायक, भरत सिंह चौहान, ब्रम्हदत्त दुवे, संतोष निरंजन, भूपेन्द्र सिंह तोमर, चंद्रपाल सिंह परमार, यशपाल सिंह परिहार, बृजेन्द्र सिंह सोलंकी, छोटू राजा, सुरेन्द्र सिंह बुन्देला, सुके माते, जुगल सैनी, सूरज कुशवाहा, रामेश्वर राय, लखन लाल राय, अंकित राजपूत, हरप्रसाद, मुन्नेलाल राठौर, रामसहाय झा, जगन्नाथ कुशवाहा, नरेन्द्र राजा, सूरज सिंह बुन्देला, सगुन राजे, गुडडी सेन, राधा, नीलम विश्वकर्मा, रामबाबू कुशवाहा, हरिशंकर तिवारी, राजेश दीक्षित, प्रमोद विश्वकर्मा, राजेश झा, कृपाल सिंह, शिवनेंद्र परमार, सियाराम कुशवाहा, अशोक सेन, जगभानं राजपूत, रामदास राठौर, रामसेवक साहू, देवेन्द कुशवाहा आदि हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेन्द्र सिंह बुन्देला ने किया। अंत मे कार्यक्रम सयोजक बॉबी राजा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'