देश

national

बारिश में गिरा घर, बाल बाल बचे परिजन

الخميس، 15 سبتمبر 2022

/ by Today Warta



कौशाम्बी दो दिनों की लगातार बारिश में सिराथू विकास खण्ड के ग्रामसभा मलाक पिंजरी के यदुवीरपुर में कच्चा घर गिर गया है,मकान गिरने के दौरान परिजनों ने घर से बाहर निकल कर जान बचाई। जानकारी के मुताबिक ग्राम यदुवीरपुर में जितेन्द्र कुमार पुत्र स्वर्गीय रामेश्वर प्रसाद का परिवार रहता है,तेज बारिश के दौरान उनका कच्चा मकान भरभरा कर गिर गया है,जिसमें परिजन बाल-बाल बच गए है। गरीब ने कई बार प्रधान से आवास दिलाए जाने की मांग की थी। बताया जाता है कि उसने आॅनलाइन आवेदन भी किया था,लेकिन प्रधान व ग्राम विकास अधिकारी गुमराह करते रहे। बारिश के कारण कच्चा मकान पूरी तरह से ध्वस्त हो गया,जैसे ही मकान की दीवार गिरने लगी,आवाज सुनकर परिजन घर के बाहर भाग गए जिससे उसका परिवार गम्भीर घटना से बच गया,पात्र लोगों को सरकारी आवास मिला होता तो आज यह हाल परिवार का न होता।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'