देश

national

वृक्षारोपण से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं, वृक्ष धरती के साक्षात देवता : अजय सोनी

الاثنين، 19 سبتمبر 2022

/ by Today Warta



जिला कमांडेंट अधिकारी विनोद द्विवेदी के साथ जजौली गांव में अजय सोनी किया वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत

समर्थ किसान पार्टी के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी सोमवार को ग्राम जजौली ब्लॉक मंझनपुर में वृक्षारोपण कर वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत की। साथ ही लोगों को वृक्षारोपण करने का आह्वान किया। इस मौके पर तमाम होमगार्ड्स के जवान एवं ग्राम प्रधान समेत कई  मौजूद रहे लोगों ने वृक्ष लगाया।

सोमवार को जिला कमांडेंट विभाग द्वारा बृहत वृक्षारोपण अभियान अंतर्गत ग्राम जजौली ब्लॉक मंझनपुर में आदर्श सरोवर के चारो ओर वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी रहे। सबसे पहले जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी ने जामुन का वृक्ष लगाकर वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत की। साथ ही जिला कमांडेंट अधिकारी विनोद द्विवेदी ने आम का वृक्ष लगाया। इसके बाद ग्राम प्रधान कृपा शंकर त्रिपाठी सहित दर्जनों की तादात में मौजूद रहे होमगार्ड के जवान एवं स्थानीय लोगों ने वृक्षारोपण किया।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी ने कहा कि वृक्षारोपण सबसे बड़ा पुण्य कार्य है। अधिक वृक्ष लगाने से पर्यावरण शुद्ध होता है। आगे कहा कि धरती पर वृक्ष साक्षात देवता हैं जो हमें जीवन देते हैं। इसी के साथ जिला कमांडेंट अधिकारी विनोद द्विवेदी ने आए हुए अतिथि एवं उपस्थित जनमानस का आभार जताया। इस मौके पर ग्राम प्रधान कृपा शंकर त्रिपाठी समेत शैलेंद्र नाथ पांडेय, रामकृष्ण तिवारी, महेंद्र पांडेय, तारीक जलाल, सचिन रावत, देवेंद्र सिंह, केसरी सिंह, आशीष मिश्रा, सुरजीत वर्मा, अजय वर्मा, जुम्मन अली, शफीक अहमद आदि मौजूद रहे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'