देश

national

करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

الاثنين، 5 سبتمبر 2022

/ by Today Warta



कौशाम्बी। करंट की चपेट में आने से अजुहा कस्बे के एक युवक की मौत हो गई। युवक रात में खराब हुई घर की बिजली को ठीक कर रहा था तभी करंट की जद में आ गया। मौत से स्वजन में रोना पिटना मचा रहा। पुलिस ने कानूनी औपचारिकता पूरी की। नगर पंचायत अजुहा के वार्ड नंबर एक भौंतर निवासी 35 वर्षिय जितेंद्र कुमार रविवार की देर रात घर की खराब बिजली को ठीक कर रहा था। इस दौरान वह करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। घरवालों ने उसे ले जाकर जिला अस्पताल, मंझनपुर में भर्ती कराया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'