कौशाम्बी। आयोग द्वारा इलाहाबाद-झॉसी खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों की तैयारी के लिए 1 अक्टूबर (शनिवार) को लोक सूचना का प्रथम प्रकाशन किया जायेंगा। जनपद के शिक्षक से निर्वाचन के लिए अनुमोदित मतदेय स्थलों-कार्यालय क्षेत्र पंचायत-चायल, कार्यालय क्षेत्र पंचायत-नेवादा, सरदार पटेल उ0मा0वि0 सरांय अकिल, कार्यालय क्षेत्र पंचायत-मूरतगंज, नेशनल इ0का0-भरवारी, कार्यालय क्षेत्र पंचायत-सिराथू, कार्यालय नगर पंचायत-अझुआ, एस0ए0वी0 इं0का0-सैनी, दुर्गा देवी इं0का0-ओसा, कार्यालय क्षेत्र पंचायत-सरसवॉ तथा कार्यालय क्षेत्र पंचायत-कौशाम्बी पर नियत प्रारूप-19 पर दावे प्राप्त किये जायेंगे। शिक्षक निर्वाचक नामावली नये सिरे से तैयार की जायेगी। नामावली में नाम सम्मिलित कराने के लिए शिक्षक, जो विगत 6 वर्षों में से कम से कम 3 वर्ष तक की अवधि में शिक्षण कार्य किये हों, से सम्बन्धित प्रमाण पत्र संस्था के प्रमुख द्वारा नियत प्रारूप पर प्राप्त कर तथा जिला विद्यालय निरीक्षक से सत्यापित कराकर मतदेय स्थलों पर 7 नवम्बर 2022 तक प्राप्त किये जायेंगे। शिक्षक को सम्बन्धित निर्वाचन क्षेत्र का निवासी होना अनिवार्य है।

Today Warta