देश

national

पूर्व चेयरमैन ने कराया निशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर का आयोजन।

الأربعاء، 7 سبتمبر 2022

/ by Today Warta



हसनगंज उन्नाव। नगर पंचायत मोहान मे पूर्व चेयरमैन समरजीत यादव के आवास पर बुधवार 7 सितम्बर को एक व्रहद आयुर्वेदिक एवं यूनानी कैम्प का आयोजन किया गया ये आयोजन आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा विभाग की तरफ से कराया गया इस कैम्प मे डाक्टर कप्तान सिंह (DAUO)छेत्रिय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी उन्नाव भी पहुचे और कैम्प का निरीक्षण किया।इस कैम्प मे आयुर्वेद एवं यूनानी के विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा कैम्प मे आने वाले मरीजो का स्वस्थ्य परीक्षण कर उन्हें निशुल्क दवाओं का वितरण किया गया।कैम्प में 400 महिला, पुरुष व बच्चे दवाएं लेने पहुचे जिन्हें निशुल्क दवाएं दी गई। डॉक्टर कप्तान सिंह(DAUO) ने बताया नगर पंचायत मोहन मे आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा विभाग की तरफ से कैम्प का आयोजन किया गया था जिसमे लगभग 400 मरीजो का स्वस्थ्य परीक्षण किया गया और निशुल्क औषधीया दी गई उन्होंने बताया सरकार की मंशा के अनुरूप इस कैम्प का आयोजन किया गया था जिसमे लगभग 400 मरीजो का स्वस्थ्य परीक्षण किया गया है और उन्हें मुफ्त दवाएं भी दी गई है।इस प्रकार से आयुर्वेदिक दवाओं का पचार प्रसार भी हो रहा है लोग आयुर्वेद के प्रति जागरूक हो रहे है और लोगो को इसका लाभ भी मिल रहा है।

इस कैम्प मे जिले के पांच आयुर्वेदिक चिकित्सालायो के डॉक्टर उपस्थित रहे जिनमे महिला डॉक्टर राशि शुक्ला नईमपुर मरोई चिकित्सालय से ,डॉक्टर उपेन्द्र हसनगंज चिकित्सालय से ,डॉक्टर विजय गौतम नगर पंचायत न्योतनी चिकित्सालय से, डॉक्टर आनन्द निराला तौरा चिकित्सालय से ,डॉक्टर उदित कुमार छेत्रिय हसेवा चिकित्सालय से व इन सभी जगहों का पूरा पूरा स्टॉप भी मौजूद रहा जिसमे सुन्दर लाल,राम बहादुर,दिनेश कुमार, फूलचन्द्र,कृष्ण पाल, राजेश कुमार, राम कुमार और स्टॉप नर्स शकुन्तला गौतम आदि लोग मौजूद रहे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'