देश

national

आयकर विभाग का देश में 100 ठिकानों पर छापा

الأربعاء، 7 سبتمبر 2022

/ by Today Warta



यूपी में 24 शहरों में छापा, पॉलिटिकल पार्टी और नेता निशाने पर

नई दिल्ल। इनकम टैक्स विभाग ने बुधवार को देशभर में एकसाथ 100 ठिकानों पर छापा मारा। ये कार्रवाई मिड-डे मील में कमाई, पॉलिटिकल फंडिंग में टैक्स चोरी और शराब घोटालों के सिलसिले में की गई है। दिल्ली, राजस्थान, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ और उत्तराखंड समेत 7 राज्यों में आईटी  के छापे जारी हैं। ये छापे शराब घोटाले, मिड-डे मील, पॉलिटिकल फंडिंग और टैक्स चोरी से जुड़े हैं। राजस्थान के राज्यमंत्री राजेंद्र यादव और उनके रिश्तेदारों के 53 से ज्यादा जगहों पर इनकम टैक्स की की रेड पड़ी है। बुधवार सुबह करीब साढ़े 5 बजे से छापा चल रहा है। मामला मिड डे मील की सप्लाई में गड़बड़ी से जुड़ा है। कोटपूतली में मिड डे मील का राशन सप्लाई करने वाली जिस फैक्ट्री में छापेमारी हुई है, वह राजेंद्र यादव की बताई जा रही है। उनके जयपुर स्थित सरकारी और निजी आवासके अलावा कुछ ठिकानों पर टीमें मौजूद हैं। छत्तीसगढ़ में कळ ने कुछ शराब कारोबारियों के यहां छापा मारा है। इनमें एक शराब कारोबारी का नाम अमोलक सिंह बताया जा रहा है। रामदास अग्रवाल, उनके बेटे अनिल, एश्वर्या किंगडम के आरके गुप्ता के घर रेड मारी गई है। ये मामला शराब घोटाले और टैक्स चोरी से जुड़ा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

यूपी में 24 शहरों में छापा, पॉलिटिकल पार्टी और नेता निशाने पर

आई की टीम यूपी के 24 शहरों में छापेमारी कर रही है। राजधानी लखनऊ में बुधवार आईटी की टीम बुधवार सुबह राष्ट्रीय क्रांतिकारी समाजवादी पार्टी चीफ गोपाल राय के घर पहुंची। गोपाल राय केंद्रीय लोक शिकायत और जांच संस्थान नाम से संस्था चलाते हैं। वह संस्था के चेयरमैन हैं। उनके घर कागजों की जांच चल रही है। मामला पॉलिटिकल फंडिंग और टैक्स चोरी से जुड़ा है।

बेंगलुरु में टैक्स चोरी का मामला,

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बेंगलुरु में 20 से ज्यादा ठिकानों पर आईटी की टीमें मौजूद हैं। मनीपाल ग्रुप पर भी कार्रवाई की गई है। ये सभी छापे इनकमटैक्स चोरी से जुड़े हुए हैं। कळ को इस संबंध में जानकारी मिली थी। टीमें अभी एक्शन के बारे में ज्यादा कुछ बता नहीं रही हैं।

सीबीआई ने ममता के मंत्री के 6 ठिकानों पर छापा मारा

ममता सरकार के कानून मंत्री मलय घटक के 6 ठिकानों पर बुधवार सुबह सीबीआई ने छापेमारी की है। घटक पर कोयला तस्करी का आरोप है। सूत्रों के मुताबिक सीबीआईकी 3 टीम सुबह 8 बजे से घटक के आवास समेत 6 ठिकानों की तलाशी ले रही है। इनमें कोलकाता के 5 और आसनसोल के एक ठिकाने पर टीमें मौजूद हैं।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'