देश

national

फ्लाई ऐश की तीन सौं वीं रैक रवाना

الثلاثاء، 6 سبتمبر 2022

/ by Today Warta



एल.पी.जी.सी.एल. ने स्थापित किया नया कीर्तिमान

ललितपुर। ललितपुर के बुरौगांव चिगलौआ स्थित बजाज पॉवर प्लाण्ट (ललितपुर पावर जेनरेशन कंपनी लि.) द्वारा फ्लाई ऐश की 300वीं रैक को रेल के माध्यम से सीमेंट उद्योग को आपूर्ति कर एक नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। यह निस्तारण रिकॉर्ड 126 दिनों से 100 रैक फ्लाई ऐश की निस्तारित का हांसिल किया गया। बजाज ग्रुप के चेयरमैन कुशाग्र नयन बजाज के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में बजाज एनर्जी समूह की विद्युत उत्पादन इकाई ललितपुर पावर जेनरेशन कं.लि. ललितपुर द्वारा फ्लाई ऐश निस्तारण के क्षेत्र में लगभग 2 वर्ष से कम समयान्त में 300 रैक फ्लाई ऐश की आपूर्ति विभिन्न सीमेंट उत्पादक कम्पनियों को की जा चुकी है, जो कि अपने आप में एक कीर्तिमान है। आज पावर प्लाण्ट के सी.ई.ओ. ए.एन.सार एवं चीफ सस्टेनेविलिटी ऑफीसर डा.अजय विक्रम सिंह ने फ्लाई ऐश की 300 वीं रैक को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर विभाग के अधिकारी मै.ऐराटेक के अधिकारी एवं एल.पी.जी.सी.एल. के अधिकारी मौजूद रहे। ग्रुप के एम.डी. व्ही.के.एस.बनकोटि ने अपने संदेश में इस उपलब्धि के लिए समस्त एल.पी.जी.सी.एल. टीम के प्रयासों की सराहना की। फ्लाई ऐश निस्तारण के लिए उठाया गया यह कदम पर्यावरण हितों का व्यापक रूप से संरक्षण एवं प्रदूषण मुक्त परिवेश निर्माण से सहयोगी सिद्ध हो रहा है। एल.पी.जी.सी.एल. द्वारा यह अपशिष्ट प्रबंधन एक उत्कृष्ट उदाहरण है।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'