देश

national

नवरात्र के दूसरे दिन देवी मंदिरों में भक्तों ने किया दर्शन-पूजन

الثلاثاء، 27 سبتمبر 2022

/ by Today Warta


राबेद्र शुक्ला 

प्रयागराज। शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन शक्तिपीठों और देवी मंदिरों में मां के ब्रह्मचारिणी स्वरूप का श्रृंगार पूजन किया गया। शक्तिपीठ ललिता देवी, कल्याणी देवी और अलोपशंकरी देवी मंदिर में भक्तों ने देवी को चुनरी, नारियल, नैवेद्य, फल, मिष्ठान आदि अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिरों में आचार्याें के सानिध्य में अनुष्ठान पूजन किया गया। दुर्गा पूजा के तहत पंचमी को पंडालों में देवी विराजमान होंगी। बारवारी कमेटियों की ओर से दुर्गा प्रतिमाओं को पूजा स्थल पर लाने का क्रम शुरू हो गया है। कल्याणी देवी में पं. सुशील पाठक के सानिध्य में मां कल्याणी का ब्रह्मचारिणी स्वरूप का श्रृंगार किया गया। ललिता देवी में विश्व कल्याण के निमित्त शतचंडी यज्ञ में आहुतियां दी गईं।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'