देश

national

सेंट फ्रांसिस स्कूल अवॉर्ड सेरिमनी 2022 : प्रधानाचार्य ने किया छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित

الأحد، 4 سبتمبر 2022

/ by Today Warta





कौशाम्बी। सेंट फ्रांसिस स्कूल बेरूवा में अवॉर्ड सेरिमनी 2022 के अवसर पर 2022 की परीक्षा में कक्षा में प्रथम एवं द्वितीय स्थान पाने वाले छात्र- छात्राओं को प्रधानाचार्य जेराल्ड पी डिसोजा द्वारा प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार द्वारा सम्मानित किया गया। तत्पश्चात विद्यालय में अनुशासन एवं बच्चों में जिम्मेदारियों के निर्वहन के पक्ष को विकसित करने व विद्यालय के संचालन को और सुगम बनाने हेतु विद्यालय की नवगठित कैबिनेट के छात्र-छात्राओं को उनके पद एवं उनकी जिम्मेदारियों के बखूबी  निर्वहन हेतु पद एवं कर्तव्य की शपथ दिलाई गई। नवगठित कैबिनेट में सोनाली सिंह को कॉलेज कैप्टन, रोहित यादव को वाइस कॉलेज कैप्टन, अंजली यादव जूनियर कॉलेज कैप्टन, रचित मिश्रा जूनियर वाइस कॉलेज कैप्टन, विश्वास केसरवानी स्पोर्ट्स कैप्टन, सीता पटेल वाइस स्पोर्ट्स कैप्टन, अभिषेक तिवारी ब्लू हाउस कैप्टन, जानवी सिंह ब्लू हाउस वाइस कैप्टन, हर्षित वर्मा गोल्ड हाउस कैप्टन, पार्थ कुशवाहा गोल्ड हाउस वाइस कैप्टन, मुस्कान सिंह ग्रीन हाउस कैप्टन, हितेश यादव ग्रीन हाउस वाइस कैप्टन, धर्मेंद्र यादव रेड हाउस कैप्टन, कशिश कुशवाहा रेड हाउस वाइस कैप्टन, कोमल सेक्रेटरी, अंतरा कुशवाहा असिस्टेंट सेक्रेटरी, संजना पाल कोषाध्यक्ष, खुशी कुशवाहा उप कोषाध्यक्ष, पुष्पराज शुक्ला कल्चरल लीडर, हिफजा खातून असिस्टेंट कल्चरल लीडर, श्रिया कुशवाहा हेड मार्शल, प्रियांशु सेन वॉइस हेड मार्शल एवं उमरा जुबेर, दिव्यांशी मिश्रा, दिव्यांशी यादव, शिवानी, नैंसी यादव, शिखर त्रिपाठी, अभिषेक सिंह, अमन सिंह, शुभम यादव तथा अजीत सरोज को मार्शल की शपथ प्रधानाचार्य जेराल्ड पी डिसूजा द्वारा दिलाई गयी। उक्त अवसर पर समस्त शिक्षक- शिक्षिकाएं, अभिभावक एवं छात्र- छात्राएं उपस्थित रहे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'