देश

national

बिजली कंपनी के JE को 50 हजार रिश्वत लेते पकड़ा, चोरी प्रकरण में फंसाने की दी थी धमकी

الخميس، 29 سبتمبر 2022

/ by Today Warta



भिंड। निजी अस्पताल के संचालक आशुतोष शर्मा द्वारा ईओडब्ल्यू ग्वालियर को बीते दिनों शिकायत की गई थी कि मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी भिंड मैं तैनात जूनियर इंजीनियर अरुण सैनी द्वारा उनको बकाया बिजली बिल का भुगतान करने के बाद भी चोरी के केस में फंसाने की धमकी देकर पचास हजार रुपये की मांग की जा रही है. फरियादी की शिकायत पर ईओडब्लू की टीम ने पहले बातचीत को रिकॉर्ड करवाया और आज रुपये के लेनदेन के समय मौके पर पहुंचकर रिश्वत लेते हुए जूनियर इंजीनियर को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया.

नोटों पर लगे केमिकल से रंगे हाथ : टीम ने जब रिश्वत के आरोपी जूनियर इंजीनियर अरुण सैनी के हाथ धुलवाए तो पचास हजार रुपये के नोटों का बंडल हाथ में लेने के चलते उनके हाथों से केमिकल का लाल रंग निकलने लगा, जिससे साबित हो गया कि उन्होंने ईओडब्ल्यू द्वारा दिए गए वही पचास हजार रुपये रिश्वत में लिए हैं. ईओडब्ल्यू टीम द्वारा कार्रवाई से कंपनी के दफ्तर में हड़कंप मच गया.

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'