देश

national

फीस वृद्धि का विरोध करने पर 115 छात्रों पर मुकदमा दर्ज, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर ने करायी एफ़आईआर

الأحد، 18 سبتمبر 2022

/ by Today Warta






प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में फीस वृद्धि के विरोध में हंगामा, नारेबाजी करने के आरोप में प्रशासन ने प्रदर्शनकारी 15 नामज़द और 100 अज्ञात छात्रों के खिलाफ कर्नलगंज थाने में एफआइआर दर्ज कराई है। चीफ प्राक्टर प्रोफेसर हर्ष कुमार ने कर्नलगंज पुलिस को तहरीर दी थी। पुलिस ने रविवार को मुकदमा दर्ज कर लिया है। अब इस मामले में पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है। इलाहाबाद विश्‍वविद्यालय प्रशासन के अनुसार दो दिन पहले छात्रों ने विश्वविद्यालय परिसर में फीस वृद्धि के विरोध में प्रदर्शन और हंगामा किया था। इस दौरान कुछ छात्रों ने विश्वविद्यालय का मुख्य द्वार भी बंद कर दिया था, जिससे विश्वविद्यालय के कर्मचारियों और प्रोफेसरों को आने जाने में परेशानी हुई। इस कारण शांतिपूर्ण तरीके से चल रही कक्षाएं भी बाधित हुई थीं। इंस्पेक्टर कर्नलगंज राम मोहन राय के अनुसार जांच हो रही।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'