देश

national

आस्था व भक्ति में डूबे भक्त ने चढ़ा दी,जीभ

السبت، 10 سبتمبر 2022

/ by Today Warta



कौशाम्बी। जिले की प्रसिद्ध शक्तिपीठ कड़ा धाम में पत्नी के साथ दर्शन करने आया युवक अपनी जीभ काटकर माता शीतला को अर्पित कर दिया। जीभ काटते ही मंदिर परिसर में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने घायल अवस्था में भक्त को अस्पताल में भर्ती करा दिया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद भक्त को कड़ा सीएससी से जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया। घटना के बारे में पूछे जाने पर संपत की पत्नी बन्नो देवी ने बताया कि मेरे पति ने बीती रात माता शीतला के दर्शन की इच्छा जाहिर की थी आज दर्शन करने आए तो अचानक यह घटना हुई। जानकारी में बताया गया है कि संपत सरोज पिता दुर्गा सरोज उम्र ४० वर्ष कौशांबी जिले के पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के पूरब शरीरा गांव का निवासी है जोकि आज कड़ा धाम माता शीतला के दर्शन करने आया था। अचानक उसने अपनी जीभ काटकर माता को चढ़ा दी। फिलहाल पुलिस ने भक्त को इलाज के लिए भेज दिया है,जहां से उसकी प्राथमिक चिकित्सा करके जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'