देश

national

लापरवाही: सेतु निगम के जिम्मेदार मौन,जनता भुगत रही खामियाजा

الأربعاء، 28 سبتمبر 2022

/ by Today Warta


राकेश केसरी

कौशाम्बी।  सिराथू तहसील क्षेत्र के टेढीमोड़ नेशनल मार्ग से शुजातपुर स्टेशन होते हुए मंझनपुर मार्ग जाने वाली बम्हरौली ग्राम सभा मे सेतु निगम का कार्य चल रहा है। सेतु निगम के वाहनों से मार्ग में कई जगह गड्ढे हो गए हैं,जिसमें राहगीर व स्कूली बच्चों व मार्केट एंव कचेहरी जाने वाले क्षेत्र के अधिवक्ताओं को आने जाने में काफी असुविधा होती है, इतना ही नहीं स्कूली बच्चों को कीचड़ युक्त गड्ढे से गुजरते हैं जिससे जूते,मोजे,ड्रेस कीचड़ से सन जाते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि सेतु निगम की लापरवाही से मार्ग में गड्ढा हो जाने से लोग निकलने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, ग्रामीणों ने यह भी बताया कि सेतु निगम के कर्मचारियों से कई बार कहा गया की गड्ढे में गिट्टी डालकर मार्ग को दुरुस्त कराया जाए,लेकिन सेतु निगम के कर्मचारियों ने ग्रामीणों की बातों को नजरअंदाज कर रहे हैं, सेतु निगम के कर्मचारियों ने शायद बड़ी घटना होने का इंतजार कर रही है। 

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'