देश

national

भईया जी का दाल भात अन्न क्षेत्र भोजन वितरण के साथ यादगार लम्हों का केंद्र बना

الأحد، 18 سبتمبر 2022

/ by Today Warta




पीडब्लयूएस समाजसेवियों ने किया भोजन वितरण

संजय धर द्विवेदी

 लालापुर प्रयागराज। मां काली शक्ति साधना केंद्र की दिव्य अवधारणा भईया जी का दाल भात परिवार का भूखमुक्त भारत अभियान भोजन वितरण के साथ लोगों के यादगार लम्हों का केंद्र भी बनता जा रहा हैं जहां पर प्रयागराज सहित देश के दूसरे भाग के लोग अब अपने जन्मदिन, विवाह वर्षगांठ, अपने पूर्वजों- माता पिता की पुण्यतिथि तथा श्राद्ध आदि के अवसर पर जरूरतमंद लोगों में भोजन वितरण करवाकर पुण्य अर्जित करते हैं।

    जानकारी के अनुसार विगत 4 सालों से अनवरत प्रतिदिन शाम 5 बजे से प्रयागराज के संगम क्षेत्र में वितरित हो रहे भोजन के क्रम में आज एनजीओ पीडब्ल्यूएस समाजसेवियों ने भोजन वितरण किया। पीडब्ल्यूएस प्रमुख आर के पाण्डेय एडवोकेट के स्वर्गीय पिताजी प्रेम चंद्र पाण्डेय , जोधपुर के अनुराग श्रीवास्तव के पिताजी स्वर्गीय महेंद्र लाल श्रीवास्तव तथा सूरत के विनोद तिवारी के पिताजी स्वर्गीय राम सजीवन तिवारी के श्राद्ध के अवसर पर संगठन की अध्यक्षा श्रीमती मनीषा पाण्डेय, संस्थापक प्रबंधक आर के पाण्डेय एडवोकेट, बृजेश सिंह, संतोष कुमार, राजा, पंकज कुमार आदि ने भोजन वितरण करके ईश्वर से कल्याण हेतु प्रार्थना किया।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'