देश

national

करंट की चपेट में आकर बैंक कैशियर की मौत

الجمعة، 16 سبتمبر 2022

/ by Today Warta



कौशाम्बी। सैनी कोतवाली के स्थानीय बजार में किराए का कमरा लेकर रह रहे हैं बैंक कैशियर की शुक्रवार सुबह करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सहारनपुर के रविनगर मोहल्ला निवासी 30 वर्षीय अक्षय कुमार पुत्र स्वर्गीय ब्रिज बली बैंक आॅफ बड़ौदा की देवीगंज शाखा में कैसियर के पद पर कार्यरत थे। और सैनी बाजार के निजामुद्दीन के घर में किराए कमरा लेकर अपनी मां सुषमा देवी के साथ रहते थे। शुक्रवार की सुबह छत पे बात करते समय बंदरों के झुंड ने उन्हें दौड़ाया तो रेलिंग में उतर रहे हाईटेंशन करंट की चपेट में आकर झुलसने से उनकी मौत हो गई। बेटे की मौत से माँ का रो-रोकर बुरा हाल है, घटना की जानकारी होने पर पहुंची सैनी पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'