देश

national

अज्ञात वाहन ने स्कूटी में मारी टक्कर हादसे में घर जा रही महिला की हुई मौत

الأربعاء، 28 سبتمبر 2022

/ by Today Warta



उन्नाव। पुरवा-उन्नाव मार्ग पर दरोगा खेड़ा के निकट एक स्कूटी पर सवार होकर मां-बेटे वापस कानपुर लौट रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गए। आस-पास के लोगों ने दही थाना पुलिस को जानकारी दी। पुलिस के पहुंचने से पहले मां की मौत हो गई। जिसका शव पुलिस ने कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवाया। वहीं घायल बेटे को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। कानपुर नगर के नौबस्ता निवासी तपेश्वरी साहू (70) अपने बेटे श्याम बिहारी साहू (26) पुत्र कृष्ण कुमार साहू अपनी स्कूटी से किसी काम से पुरवा गए थे। काम निपटाने के बाद मां-बेटे स्कूटी से वापस कानपुर घर जा रहे थे। इसी दौरान दरोगा खेड़ा गांव के निकट एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे मां-बेटे घायल हो गए।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'