देश

national

दशहरा व दुर्गा पूजा को सकुशल संपन्न कराने को हुई पीस कमेटी की बैठक

الأربعاء، 21 سبتمبر 2022

/ by Today Warta

 


कौशाम्बी। कोखराज थाना परिसर में नवदुर्गा और दशहरा त्यौहार को लेकर अमन चैन कायम करने के लिए पीस कमेटी की बैठक की गई। बैठक के दौरान थाना क्षेत्र के कई गांव के गणमान्य लोग उपस्थित हुए। कोखराज थाना अध्यक्ष तेज बहादुर सिंह ने बैठक के दौरान क्षेत्र के सैकड़ों गांव के आये साभ्रान्त लोगो से अपील किया कि दुर्गा पूजा और दशहरा त्योहार को लेकर मतभेद भुलाकर त्यौहार भाई-चारे से मनाये। किसी प्रकार का विवाद मारपीट या विवादित कार्य न करें जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़े। उन्होंने कहा कि दोनों त्यौहार भाईचारा के साथ मनाए इससे परिवार में खुशियां आएंगी सभी लोग मिलजुल कर दोनों त्योहारों को मनाएं। आए हुए उपस्थित सभी क्षेत्र के लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। 


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'