देश

national

स्व. राजू श्रीवासत्व के लिए अपशब्दों व अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाले के खिलाफ कार्यवाही की माग

الجمعة، 23 سبتمبر 2022

/ by Today Warta



मोहम्मद यूसुफ

कानपुर देश की शान रहे स्व. राजू श्रीवासत्व के लिए अपशब्दों व अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाले दिल्ली के अशोक कुमार पांडे के खिलाफ जीरो धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज करके सख्त कार्यवाही करने के लिए पुलिस आयुक्त से राजू के बचपन के मित्रगण व प्रसंशक मिले और तहरीर दी,पुलिस आयुक्त ने कार्यवाही का आश्वासन दिया।स्व राजू श्रीवास्तव के बचपन के मित्र व व्यापारी नेता ज्ञानेश मिश्र के नेतृत्व में मित्रगण संतोष गुप्ता,एडवोकेट रंगेश पांडे और विनायक पोद्दार, अनुपम गुप्ता, प्रखर श्रीवास्तव,स्व.राजू श्रीवासत्व के पी आर ओ गर्वित नारंग,रोहित केसरवानी , एड.धर्मेंद्र बाजपेई,संजय शर्मा,देवी प्रसाद तिवारी आदि प्रशंसक कानपुर व देश की शान रहे स्व. राजू श्रीवासत्व के लिए अपनी फेसबुक आई डी पर अपशब्दों व अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाले दिल्ली के अशोक कुमार पांडे के खिलाफ जीरो धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज करके सख्त कार्यवाही करने के लिए पुलिस आयुक्त बी पी जोगदंड से मिले और तहरीर दी।22 सितंबर को अपनी फेसबुक आई डी पर दिल्ली के रहने वाले अशोक कुमार पांडे ने अपशब्दों व अभद्र भाषा का प्रयोग किया है जिसके लिए कानपुर के उनके मित्रगणों ,प्रसंशको व पूरे कानपुर वासियों को अशोक कुमार पांडे द्वारा इस भाषा का प्रयोग करने पर घोर आपत्ति है।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'