देश

national

नि:शुल्क राशन वितरण आज से

الثلاثاء، 13 سبتمبر 2022

/ by Today Warta



कौशाम्बी। जिलापूर्ति अधिकारी ने जनपद के समस्त कार्डधारकों को सूचित किया जाता है कि माह जुलाई 2022 के सापेक्ष वितरित किये जाने वाले प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अन्तर्गत खाद्यान्न का वितरण 14 सितम्बर 2022 से 20 सितम्बर 2022 तक किया जाना है। योजना के अन्तर्गत प्रत्येक अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारक को प्रति यूनिट 5 किग्रा0 चावल नि:शुल्क वितरित किया जाएगा, वितरण को पारदर्शी बनाने के लिए प्रत्येक उचित दर दुकान पर नोडल अधिकारियों की तैनाती की गयी है। ई-पॉस मशीनों से वितरण प्रत्येक दिवस प्रात: 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक किया जायेंगा। उन्होंने बताया कि यदि किसी भी कार्डधारक को राशन प्राप्त करने में असुविधा होती है तो इसके लिए सम्बन्धित क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी/पूर्ति निरीक्षक से सम्पर्क कर सकतें है। वितरण से सम्बन्धित किसी भी समस्या के समाधान हेतु निम्न मोबाइल नम्बरों यथा-जिला पूर्ति अधिकारी कौशाम्बी 7839564632, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी मंझनपुर/चायल 7355395814, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सिराथू 7007172381, पूर्ति निरीक्षक चायल/नेवादा 9451572412, पूर्ति निरीक्षक सरसवां 9473957809, पूर्ति निरीक्षक कौशाम्बी 9473525538, पूर्ति निरीक्षक कडा 9161131301 पर सम्पर्क कर सकतें हैं।  


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'