देश

national

जमानत खारिज होने पर आरोपी कोर्ट से फरार,गिरफ्तार

الخميس، 29 سبتمبر 2022

/ by Today Warta

 


राकेश केसरी

वांछित आरोपी बेल खारिज होने के बाद बुधवार को हो गया था फरार

कौशाम्बी। चरवा थाना क्षेत्र के सुधवर गांव निवासी शिवानंद पांडेय पुत्र इंद्रपाल पांडेय का पड़ोसी दिलीप पांडेय पुत्र नर्मदा पांडेय से जमीन के क्रय-विक्रय में दो लाख रुपये का विवाद था। दो माह पहले शिवानंद के खिलाफ चरवा थाने में दिलीप पांडेय ने धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। तभी से वह वांछित था। बुधवार को वह सिविल न्यायालय में आत्मसमर्पण कर जमानत की फिराक में था। आरोपित की तरफ से अधिवक्ता ने बेल दाखिल किया, लेकिन बेल खारिज हो गई। मुलजिम को सीजेएम कोर्ट में रिमांड के लिए भेजा गया था। इस बीच वह सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया। जिसकी गिरफतारी के लिये पुलिस ने कई स्थानो पर छापेमारी की,गुरूवार को मंझनपुर कोतवाल विनोद सिंह ने मुकदमा अपराध संख्या 512/22 धारा 224 आईपीसी से संबंधित अभियुक्त शिवानंद पांडे पुत्र स्वर्गीय इंद्रपाल पांडे निवासी पहाड़पुर सदर थाना चरवा जिला  गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'