देश

national

दुगार्पुर आंगनबाड़ी केंद्र की कठिन है डगर, लोग नाराज

الجمعة، 23 سبتمبر 2022

/ by Today Warta



राकेश केसरी

रास्ता बनवाने के लिए मांग कर रहे लोग

चायल,कौशाम्बी। नेवादा विकास खंड के दुगार्पुर गांव में अभी हाल ही में बनाये गए आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचने के लिए रास्ता बहुत कठिन है। कीचड़युक्त रास्ते से होकर बच्चे और कार्यकर्ता केंद्र में आते जाते है। ग्रामीणों ने केंद्र तक आने जाने के लिए रास्ता बनाये जाने की मांग किया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ती माया पाण्डे ने केंद्र में पढ़ने के लिए आने वाले बच्चों को कीचड़युक्त रास्ते से होकर आना जाना पड़ता है। पिछले दिनों बारिश कर दौरान कई बच्चे कीचड़ में गिर कर चोटहिल हो गए। आने जाने के लिए रास्ता न होने के कारण वह गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में केंद्र का संचालन कर रही है। गांव के अजय द्विवेदी, अनूप कुमार, रमेश कुमार, दिनेश कुमार आदि लोगों ने आंगनबाड़ी केंद्र तक आने जाने के लिए रास्ता बनवाने की मांग किया है।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'