देश

national

विद्यार्थियों ने किया योगाभ्यास, गंगा में प्रदूषण न करने का संकल्प

الثلاثاء، 27 سبتمبر 2022

/ by Today Warta



राकेश केसरी

कौशाम्बी। नेशनल इंटर कालेज, भरवारी में मंगलवार को छात्रों ने योगाभ्यास किया। साथ ही गंगा में प्रदूषण की रोकथाम की शपथ ली। योग प्रशिक्षक दुर्गा प्रसाद ने योग की कई क्रियाओं की जानकारी दी। कहा कि वर्तमान समय में विश्व के कई देशों में लोग योगक्रिया को अपनाकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं। इससे विभिन्न बीमारियों को दूर किया जा रहा है। छात्रों ने प्रधानाचार्य कलीम अहमद के नेतृत्व में योगाभ्यास किया। उन्होंने कहा कि गंगा को साफ सुथरा रखने के लिए हम सभी को जागरूक होने की आवश्यकता है। कार्यक्रम का संचालन भुवनेश्वर कुमार तिवारी ने किया। इस अवसर पर शिक्षक अरुण कुमार द्विवेदी, गंगा प्रसाद, संतोष सिंह यादव, वरुण शंकर मिश्र, अतुल कुमार मिश्रा, विशाल कुमार मिश्र, स्वतंत्र कुमार श्रीवास्तव, हर्षिता सिंह आदि मौजूद रहीं।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'