देश

national

किसानों ने समस्याओं पर किया मंथन, 10 को महापंचायत का निर्णय

الأربعاء، 28 سبتمبر 2022

/ by Today Warta



 राकेश केसरी

 कौशाम्बी। भारतीय किसान यूनियन की बैठक बुधवार को तहसील के सामने हुई। इसमें क्षेत्रीय समस्याओं पर चर्चा हुई।निर्णय लिया गया कि समस्याओं का स्थानीय स्तर पर निस्तारण न होने पर १० अक्टूबर को मंडलायुक्त प्रयागराज कार्यालय के बाहर महापंचायत होगी। मुख्य अतिथि यूनियन के युवा प्रदेश अध्यक्ष अनुज सिंह यादव ने कहा कि किसानों की समस्याओं को लेकर संगठन आवाज उठाता रहता है। चायल की भूमि विकास बैंक की शाखा को जल्द यहां स्थापित करने की मांग लंबे समय से हो रही है। सीएचसी चायल के लिए जाने वाली सड़क पूरी तरह से बदहाल हो गई है। इसकी मरम्मत और चैड़ीकरण कराने की जरूरत है। फायर स्टेशन की भी स्थापना की जानी चाहिए। अधिकारियों को इस संबंध में कई बार ज्ञापन भी दिया गया, लेकिन कोई कदम नहीं उठाया गया। यह चिंता का विषय है। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष चंदू तिवारी ने कहा कि धान की खरीद सही समय पर होनी चाहिए। समस्याओं का समाधान समय से नहीं होने पर परेशानी होती है। बैठक में मानसिंह पटेल, ननकू लाल शर्मा, बिंदेश्वरी प्रसाद, बड़ेलाल, मो. शाहिद, सुरेश पटेल, गीता देवी, सुनीता देवी, शीलादेवी, रमाकांत आदि किसान मौजूद रहे।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'