देश

national

नवरात्रि सोमवार से, पंडालों में मां दुर्गा की मूर्तियों की स्थापना के लिए तैयारी शुरू

الاثنين، 26 سبتمبر 2022

/ by Today Warta



प्रयागराज। नवरात्रि सोमवार से आरंभ हो रहा है। जिसको लेकर श्रद्धालुओं मे खासा उत्साह देखा जा रहा है।  शहरी क्षेत्र के साथ ही  गंगापार और यमुनापार के इलाकों में बंगाल के कारीगरों द्वारा बनाई गईं मां दुर्गा की मूर्तियां सज संवर कर पंडालों मे बिराजमान होने के लिऐ जाने लगी हैं।

शहर में बंगाली समुदाय जहां षष्ठी के दिन मां दुर्गा का स्वागत पंडाल में करते हैं। वहीं बाकी जगह में ज्यादातर श्रद्धालुगण मां की मूर्तियों को लेकर अपने गंतव्य की ओर रवाना हो रहे है। जिनका सोमवार को दुर्गा पंडालों मे स्थापना कर नव दिन तक चलने वाले नवरात्रि मे पूजा अर्चना की जाऐगी। यमुनापार के मेजा में भी श्रद्धालुओं द्वारा मां दुर्गा की मूर्तियों की स्थापना को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।माता के जयकारे से क्षेत्र गुंजायमान हो रहा है। 

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'