देश

national

करंट की जद में आने से भैंस की मौत

الجمعة، 16 سبتمبر 2022

/ by Today Warta



मंझनपुर। सदर कोतवाली के गड़रियन का पूरा मजरा कोर्रों गांव निवासी छेदीलाल किसान है। उन्होंने दो-तीन भैंस पाल रखी है। रोज की तरह बृहस्पतिवार की शाम भी वह मवेशियों को चारा खिलाने के बाद घर के अंदर सोने चले गए। रात में ऊपर से गुजरी हाईटेंशन जर्जर विद्युत तार टूटकर नीचे आ गिरी। तार की जद में आने से भैंस की मौत हो गई। शुक्रवार की सुबह जानकारी हुई तो गांव के लोगों में खलबली मच गई। मामले की शिकायत सदर कोतवाली पुलिस सहित अवर अभियंता विद्युत मंझनपुर को दी गई। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पशु चिकित्सक ने भैंस का पोस्टमार्टम किया। उसके बाद भैंस का अंतिम संस्कार कर दिया गया। छेदीलाल ने बताया कि रविवार को ही उसकी भैंस ने बच्चा दिया था। भैंस की कीमत 70 हजार के करीब बताई जा रही है।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'