देश

national

विसर्जन जुलूस में नहीं बजेगा डीजे-सीओ

الأربعاء، 28 سبتمبر 2022

/ by Today Warta

 


 राकेश केसरी

 कौशाम्बी। कोखराज थाना परिसर में दुर्गा पूजा और दशहरे को सकुशल संपन्न कराने को लेकर बुधवार को शांति कमेटी की बैठक हुई। नवदुर्गा कमेटी के सभी अध्यक्षो से विसर्जन पर्व के दौरान शांति बनाए रखने की अपील की गई। सिराथू सीओ डां० केजी  सिंह ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन तैयारी कर चुका है। सुप्रीम कोर्ट के निदेर्शानुसार दुर्गा पंडालों पर एक साउंड बॉक्स(हार्न) बजाने की अनुमति दी गई है। मूर्ति विसर्जन में डीजे के प्रयोग नहीं होगा। झांकी में छोटे साउंड हार्न मान्य होंगे। पंडालों पर अश्लील गाना बजाने की शिकायत पर संबंधित पंडाल कमेटी पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। एसओ तेज बहादुर सिंह ने शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करायें किसी प्रकार की गलतियां क्षम्य में नहीं होगी।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'