देश

national

नेशनल टीम का चयन करेंगे हीरालाल

الجمعة، 9 سبتمبر 2022

/ by Today Warta



कौशाम्बी। विद्यालयी खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन सितंबर माह में होना है। इसके लिए चयनकर्ताओं की सूची जारी हुई है। इस सूची में कौशांबी के शिक्षक हीरालाल एम कैथल का भी नाम शामिल है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में विद्यालयी खेल प्रतियोगिता का आयोजन होना है। यह प्रतियोगिता सितंबर माह में होगी। डा. भीमराव आम्बेडकर राज्य विद्यालयी क्रीड़ा संस्थान ने चयनकर्ता शिक्षकों की सूची जारी की है। ११-१४ सितंबर के मध्य कबड्डी प्रतियोगिता मऊ में होगी। इस प्रतियोगिता के चयनकर्ता सूची में प्राथमिक विद्यालय पवैया में तैनात शिक्षक हीरालाल एम कैथल का चयन किया गया है। जिले के खेल शिक्षक का नेशनल टीम के चयनकर्ता के रूप में चयन होना गर्व की बात है। बीएसए प्रकाश सिंह ने इस उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई देते हुए सम्मानित किया है।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'