देश

national

शहीद का पार्थिव शरीर पहुंचते ही मचा कोहराम

السبت، 3 سبتمبر 2022

/ by Today Warta



डीएम एसपी ने शहीद को अर्पित किया पुष्प चक्र जब तक सूरज चांद रहेगा नरेश मिश्रा का नाम रहेगा 

कौशाम्बी इंडियन आर्मी में तैनात शहीद नरेश कुमार मिश्रा का शव जैसे ही उनके गांव पहुंचा पूरे गांव में कोहराम मच गया परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे महेवा घाट थाना अंतर्गत लौगांवा गांव निवासी नरेश कुमार मिश्र इंडियन आर्मी हिसार हरियाणा में हवलदार के पद पर तैनात थे बृहस्पतिवार को रोड दुर्घटना में हिसार में वह शहीद हो गए जैसे ही शनिवार की सुबह जब उनका शव उनके पैतृक गांव लौगावा पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया पुलिस और सेना के जवानों ने शहीद को अंतिम गार्ड ऑफ ऑनर दिया बड़े भाई ने मुखाग्नि दी इस दौरान अंतिम संस्कार में पहुंचे डीएम सुजीत कुमार सिंह और एसपी हेमराज मीणा ने शहीद को पुष्प चक्र अर्पित कर नम आंखों से सलामी दी इस दौरान महेवाघाट इंस्पेक्टर रोशन लाल पश्चिम सरीरा थानेदार भवानी सिंह आदि सैकड़ों लोग शहीद के अंतिम दर्शन में मौजूद रहे

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'