देश

national

जताने ललितपुर पहुंचे म.प्र.विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम

الجمعة، 16 سبتمبر 2022

/ by Today Warta



ललितपुर। मध्य प्रदेश विधानसभा के सचिव/सेवानिवृत्त जिला जज शिशिर कांत चौबे की माताजी श्रीमती वीणा चौबे पत्नी स्व.रमेशचंद्र चौबे का निधन 9 सितम्बर को हो गया था। उनके निधन पर शुक्रवार को मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ललितपुर के मोहल्ला चौबयाना स्थित उनके आवास पीली कोठी पहुंचे, जहां उन्होंने परिजनों से मिलकर शोक जताया और श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान म.प्र.विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने पत्रकारों से मुलाकात की। इस दौरान सेवानिवृत्त जिला जज/मध्य प्रदेश विधानसभा सचिव शिशिर कांत चौबे, समीरकांत चौबे, सलीलकांत चौबे, शरदकांत चौबे, सूर्यकांत चौबे, सोमकांत चौबे, सुरश्मी कांत चौबे (गोल्डी), वरुण वैद्य, सौरभ वैद्य, शोभित शैलज, अंशुल सोमिल नकुल, सनी हेतांश के अलावा प्रेस क्लब संरक्षक सदस्य सुरेन्द्र नारायण शर्मा, अध्यक्ष राजीव बबेले सप्पू, राजीव चौबे बुढ़वार के अलावा अनेकों लोग मौजूद रहे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'