देश

national

विमान में सवार होकर निकले श्री बिहारी जी,श्रद्धालुओं ने पूरे दिन रखा व्रत

الثلاثاء، 6 سبتمبر 2022

/ by Today Warta



बानपुर/ललितपुर। कस्बा बानपुर में डोलग्यारस का पर्व बड़े श्रद्धा भाव के साथ मनाया गया.कस्बे के मंदिरों में सुबह से विशेष पूजा अर्चना की गई. शाम पांच बजे कस्बे के उपाधियां मंदिर बालाजी मंदिर मुरली मनोहर मंदिर खेड़ापति मंदिर के विमानों में सवार होकर श्री बिहारी जी श्री बजरंग गढ़ मंदिर पहुंचे जहां पर पंडितों द्वारा विधि विधान मंत्र उच्चारण के साथ बिहारी जी का गंगाजल से बिहार कराया गया व शंख झालर ढोल नगाड़ों के साथ जय श्री राम जय श्री राधे से पूरा प्रांगण गूंज उठा उपरांत विमानों को अपने अपने देवालयों के लिए वापिस आये जहां श्रद्धालुओं ने अपने द्वार से निकलते हुए श्री बिहारी जी की पूजा अर्चना की । इस दौरान पुलिस बल प्रभारी निरीक्षक बानपुर जय प्रकाश चौबे के नेतृत्व में मुस्तैद रहा।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'