देश

national

माता को चढ़ाई 51 फीट लंबी चुनरी

الجمعة، 30 سبتمبر 2022

/ by Today Warta

ललितपुर। ग्राम अमरपुर में नवरात्र के पांच दिन पर शुक्रवार को भी गांव में कई धार्मिक आयोजन हुए। श्रद्धालुओं ने 51 फीट की चुनरी लेकर मेडिकल कॉलेज के पास से गॉड बाबा मंदिर स्थित पूजा अर्चना कर यात्रा निकाली। यात्रा गांव के प्रमुख मार्ग मेडिकल कॉलेज  होते हुए निकली। आठ किलोमीटर की दूरी तय कर यात्रा ढोल ढमाकों के साथ प्रसिद्घ धार्मिक स्थल जागेश्वरी माता के दरबार में पहुंची। यहां पूरा परिसर मां के जयकारों से गूंज उठा।  कार्यक्रम कर माताजी को चुनरी चढ़ाई गई। यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। चुनरी यात्रा का महेंद्र झा, नरेश कुशवाहा ठेकेदार, अमित प्रजापति पत्रकार, अरविंद, संजय कुमार, प्रदीप राठौर, मोहित चौरसिया, दीपू ने जलपान कराकर स्वागत किया। तदोपरान्त माँ की आरती कर प्रसाद वितरण किया गया। यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने महाआरती की। चार्ली बुंदेला, संजीव यादव, संजीव राय, गजेंद्र यादव, सतीश कुमार, में यात्रियों के लिए महाप्रसादी रखी गई।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'