देश

national

मड़ावरा: साक्षात्कार उपरान्त 288 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

الأربعاء، 28 سبتمبر 2022

/ by Today Warta



ललितपुर। जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन विकास खण्ड मडावरा के परिसर में किया गया। रोजगार मेले का शुभारम्भ मुख्य अतिथि डीएफओ दीक्षा भण्डारी एवं राज्यमंत्री प्रतिनिधि द्वारा किया गया। साथ ही विशिष्ट अतिथि के तौर पर जिला बचत अधिकारी मंतशा बानो उपस्थित रहीं। रोजगार मेले में कुल 06 कम्पनियों द्वारा कुल 588 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया। साक्षात्कार के बाद कुल 288 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। उक्त कार्यक्रम के अंतर्गत अभ्यर्थियों की कॅरियर काउंन्सिलिंग भी आयोजित की गई, जिसमें कम्पनी नियोजकों के एच.आर. द्वारा रोजगार सम्बन्धी जानकारी देते हुये उनका उत्साह बढाया। कैरियर कांउन्सिलिंग के दौरान विशिष्ट अतिथियों एवं प्रभारी जिला रोजगार सहायता अधिकारी द्वारा अभ्यर्थियों के उज्ज्वल भविष्य निर्माण हेतु उचित मार्गदर्शन दिया गया। अन्त में प्रभारी जिला रोजगार सहायता अधिकारी आकांक्षा यादव द्वारा सभी अतिथियों एवं नियोजकों का आभार व्यक्त किया गया। उक्त कार्यक्रम में जिला सेवायोजन कार्यालय ललितपुर के नरेन्द्र कुमार वर्मा, भूपेन्द्र कुमार, मनोज शर्मा, हेमन्त कुमार वर्मा, करन सिंह व श्याम सुन्दर कुशवाहा उपस्थित रहें।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'