देश

national

जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन राजकीय मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण

الأربعاء، 7 سبتمبر 2022

/ by Today Warta



श्रमिक बढ़ाकर समयसीमा के भीतर निर्माण कार्य पूर्ण कराने के दिये निर्देश

ललितपुर। जिलाधिकारी आलोक सिंह ने अपने निर्माणाधीन राजकीय मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्रोजेक्ट मॉडल का अवलोकन किया, उन्होंने मौके पर ही निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की। मौके पर अधिशासी अभियंता लोनिवि ने अवगत कराया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बुन्देलखण्ड में स्वास्थ्य सेवाओं के उन्नयन के लिए जनपद ललितपुर में राजकीय मेडीकल कॉंलेज के निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गयी है। इस राजकीय मेडिकल कॉलेज का निर्माण लोक निर्माण विभाग द्वारा अपै्रल 2021 में प्रारंभ किया गया था, जिसकी लागत 268.00 करोड़ है, जिसका निर्माण राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित ग्राम अमरपुर में 23.42 एकड भूमि पर कराया जा रहा है। इस मेडिकल कॉंलेज में 100 विद्यार्थियों को प्रतिवर्ष प्रवेश दिया जायेगा। वर्तमान में इसका निर्माण कार्य लगभग 40 प्रतिशत पूर्ण हो गया है। इस मेडिकल कॉलेज की स्थापना से ललितपुर एवं इससे जुड़े मध्य प्रदेश के आसपास की बडी आबादी भी लाभान्वित होगी। यहां पर जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि इस मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा तक पूर्ण करायें, इसके लिए श्रमिकों की संख्या में वृद्धि करें। निरीक्षण के दौरान सहायक अभियंता लोनिवि नवनीत सिंह, कॉन्ट्रेक्टर की ओर से एके राय, कन्सल्टेंट की ओर से अनिल त्यागी उपस्थित रहे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'